{"_id":"6ac92f32341d0dee3d0fb7dc","slug":"cash-and-jewellery-stolen-from-house-after-breaking-into-housecash-and-jewellery-stolen-from-house-after-breaking-into-house-banda-news-c-212-1-mah1012-153214-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सेंध लगाकर घर से नकदी व जेवरात पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सेंध लगाकर घर से नकदी व जेवरात पार
Fri, 09 Oct 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
बांदा। थाना कालिंजर क्षेत्र के सौंता गांव में चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दो बक्से लेकर घर से निकले और उसे खेत में ले जाकर सारा सामान निकाला और भाग गए। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई पड़े। इन्हें चिह्नित कर रही है।
सौंता गांव निवासी राजकिशोर यादव ने बताया कि सात अक्तूबर की रात परिवार के लोग घर में सो रहे थे। रात में चोर दीवार में सेंध लगाकर कमरे में घुसे और दो बक्से उठाकर बाहर ले गए। सुबह खोजबीन के दौरान दोनों बक्से खेत में मिले।
खेत की दूरी करीब 150 मीटर है। बताया कि चोर 45 हजार रुपये व आधा किलो चांदी के जेवरात, सोने की मोहर, कान के टप्स ले गए हैं। थाना प्रभारी कालिंजर दारा सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
शटर को टेढ़ा कर दुकान से जेवरात चोरी
बांदा। थाना गिरवां क्षेत्र के गांव तरखरी निवासी जग प्रसाद सोनी बांदा के अलीगंज में रहते हैं। मेडिकल कॉलेज के पास तिंदवारा बस स्टैंड के पास उन्होंने सराफा व बर्तन की दुकान खोल रखी है। बुधवार की शाम वह दुकान बंद करके गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह पास रहने वाले लोगों ने बताया कि दुकान का शटर उठा हुआ है। बताया कि चोर दुकान से करीब आठ सौ रुपये, 245 ग्राम चांदी व 70 ग्राम सोने के जेवरात ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। (संवाद)