फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Case workers hostage, organically grown

मजदूरों को बंधक बनाने के मामले में तूल पकड़ा

Wed, 24 Dec 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 24 Dec 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
Case workers hostage, organically grown

अनुसूचित जाति के 19 परिवारों को मैनपुरी के करहल स्थित मीठेपुर गांव में ईंट भट्ठा मालिक द्वारा बंधक बनाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। बसपा ने ऐलान किया कि वह मजदूरों की रिहाई के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। बसपाई बुधवार को इस मामले में डीआईजी से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


मालूम हो कि बांदा जमालपुर (देहात कोतवाली) और खप्टिहा कलां (पैलानी थाना) के 19 परिवार पिछले दिनों ने ईंट पाथने की मजदूरी के लिए मैनपुरी जनपद के करहल थाना अंतर्गत मीठेपुर गांव गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि ईंट भट्टा मालिक से पैसा लेकर ठेकेदार गायब हो गया। ऐसी स्थिति में ईंट भट्ठा मालिक ने मजदूरों को बंधक बना लिया है। बंधक बनाए गए लोगों में महिलाओं व बच्चों सहित करीब 70 लोग हैं। मंगलवार को यह खबर ‘अमर उजाला’ में प्रथम पृष्ठ पर छपने के बाद बांदा के बसपा नेता भी सक्रिय हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष बलदेव वर्मा ने बताया कि उन्होंने करहल थाना प्रभारी से बात की है। कल ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। अध्यक्ष ने यह भी बताया कि बांदा पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव जनपद से बाहर हैं। वह बुधवार को आएंगे। उनसे भी बात हुई है।

बुधवार को डीआईजी बीआर मीना और एसपी पीयूष श्रीवास्तव से मिलकर दलित मजदूरों की तत्काल रिहाई के लिए कार्रवाई के लिए बात की जाएगी। उन्होंने ऐलान किया कि इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो बसपाई सड़क से लेकर सदन तक मजदूरों की रिहाई के लिए संघर्ष करेंगे।

विधान सभा व विधान परिषद में भी गूंजेगा मुद्दा
बांदा। दलित मजदूरों को बंधक बनाए जाने के मामले को उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भी गंभीरता से लेते हुए कहा है कि दलित मजदूरों की तत्काल रिहाई नहीं कराई गई तो बसपा बड़ा आंदोलन करेगी।

विधान परिषद सत्र में भी इस मुद्दे को पूरी ताकत से उठाया जाएगा। वह कल ही मैनपुरी के डीएम व एसपी से बात करेंगे। उधर, उत्तर प्रदेश विधान सभा में बसपा विधान मंडल दल के उप नेता और विधायक गयाचरण दिनकर (नरैनी-बांदा) ने भी इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा है कि वह बांदा और मैनपुरी दोनों ही जनपदों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर रहे हैं। अफसरों ने दलितों की रिहाई में ढिलाई बरती तो कड़ा विरोध किया जाएगा।

पुलिस ने बंधक परिवारों को दिलाए पांच हजार
करहल (मैनपुरी)। मीठेपुर क्षेत्र में एक ईट भट्ठे पर बंधक बनाए गए 18 परिवारों से मंगलवार को करहल पुलिस ने मुलाकात की। इस दौरान ईंट भट्ठा मालिक से मजदूरों को पांच हजार रुपये भी दिलवाए। पुलिस ने भट्ठे पर श्रमिक रामबहोरी, महेश बाबू, राकेश, मोहन, गेंदालाल से जानकारी जुटाई।


पुलिस का दावा है कि भट्ठे पर रह रहे मजदूरों को कोई परेशानी नहीं हो रही है। भट्ठा मालिक ने बांदा के रहने वाले ठेकेदार जहांगीर अहमद को सात लाख रुपये दिए थे। जहांगीर अहमद का मोबाइल फोन बंद है। मंगलवार को जहांगीर के भाई जलील अहमद से बात हुई है। उसने दो दिन में जहांगीर को भट्ठे पर लाने की बात कही है। वहीं श्रमिकों को पुलिस ने पांच हजार रुपये मंगलवार को भट्ठा मालिक से दिलवाए हैं। ठेकेदार के आने पर सभी श्रमिकों को घर भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed