{"_id":"7102aa5bb8d1561d8c280f982cdeeaa0","slug":"car-stuck-in-the-kernel-one-death-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाईं में गिरी, एक मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाईं में गिरी, एक मौत, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
बांदा। अचानक नीलगाय आने से चालक कार पर नियंत्रण खो
विज्ञापन
बैठा। इससे अनियंत्रित कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में हमीरपुर के
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए।
उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसपुरा में भर्ती कराया गया। उधर, अन्य सड़क हादसों में ब्लाक कर्मी समेत चार घायल हो गए।
हमीरपुर के गौरा देवी मोहल्ला निवासी भुवनेश कुमार (45) पुत्र बाबूराम धुरिया हमीरपुर सीएमओ कार्यालय में वैक्सीन वाहन का क्लीनर था। रविवार की शाम वह चौकीदार इंद्रजीत (32) निवासी सुमेरपुर और दोस्त जेंटल (35) निवासी हमीरपुर के साथ सेंट्रो कार से पैलानी आया था।
रात को वापस लौटते समय सिकहुला (जसपुरा) गांव के पास अचानक सामने नीलगाय आ गई। इससे कार बेकाबू होकर खाईं में गिरकर पलट गई।
शोरशराबा सुनकर खेतों में मौजूद किसानों ने तीनों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने भुवनेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।
एक अन्य घटना में आवास विकास कालोनी निवासी महुआ ब्लाक में लिपिक नरेंद्र खरे (48) सोमवार को दोपहर बाइक पर ब्लाक जाते समय चौपहिया वाहन की टक्कर से घायल हो गया।
कार लेकर चालक भाग निकला। उधर, अतर्रा क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी बाबू (22) पुत्र जागेश्वर कुशवाहा बाइक पर अतर्रा से गांव जाते समय सामने से आ रही बाइक की टक्कर से घायल हो गया।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव निवासी उर्मिला (35) सोमवार को सुबह पति शिवपूजन के साथ बाइक पर तिंदवारी से गांव जाते समय गिरकर घायल हो गई। एक अन्य घटना में बदौसा निवासी चुनुबादी (40) पत्नी श्यामलाल सड़क दुर्घटना में घायल हो गई।