फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Car and scooter collide; car falls into a ditch, nine injured

Banda News: कार-स्कूटी की टक्कर, खाई में गिरी कार, नौ घायल

Sun, 18 Oct 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 18 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Car and scooter collide; car falls into a ditch, nine injured
फोटो-15- कार व स्कूटी की टक्कर में घायल हुआ युवक। संवाद - फोटो : सांकेतिक
बांदा। बांदा-हमीरपुर मार्ग पर रविवार दोपहर भाथा गांव के पास ऑल्टो कार और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन

टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में स्कूटी सवार दो लोगों समेत नौ लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी जसपुरा में भर्ती कराया गया।
हमीरपुर के बिवार थाना क्षेत्र के पाटनपुर निवासी रामसजीवन (67) और शिवपाल (52) स्कूटी से हमीरपुर की ओर जा रहे थे। भाथा गांव के पास सामने से आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई।
कार सवार विनय दिवाकर (51), कमलेश (32), अमन (22), रानी (25), निशा (25) और दो बच्चे घायल हो गए। सभी कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के रुदलपुर के निवासी हैं और चित्रकूट दर्शन के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची जसपुरा पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त कार थाने ले जाई गई है। प्रभारी निरीक्षक राधाकृष्ण ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
खड़े ट्रैक्टर से टकराया ऑटो, महिला व दो बच्चे घायल
बांदा। बांदा-हमीरपुर मार्ग पर रविवार दोपहर गौरीकलां के मजरा कुम्हरिया डेरा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से सीएनजी ऑटो टकरा गया। हादसे में महिला और उसके दो बच्चे घायल हो गए।
तीनों को सीएचसी जसपुरा में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जसपुरा थाना क्षेत्र के धुंधपुर गांव निवासी अनीता (35) अपने बेटे आदित्य (15) और बेटी अदिति (9) के साथ भरुआ सुमेरपुर में रहती हैं। दोनों बच्चे वहीं पढ़ते हैं।

रविवार सुबह करीब 11 बजे वह ऑटो से बच्चों के साथ भाथा गांव जा रही थीं। दोपहर करीब 12 बजे रास्ते में ऑटो खड़े ट्रैक्टर से टकरा गया, जिससे तीनों घायल हो गए। (संवाद)

फोटो-15- कार व स्कूटी की टक्कर में घायल हुआ युवक। संवाद

फोटो-15- कार व स्कूटी की टक्कर में घायल हुआ युवक। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed