फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Car and bike collided, businessman accused of kidnapping and looting

Banda News: कार और बाइक में भिड़ंत, व्यापारी ने अपहरण कर लूट का लगाया आरोप

Mon, 14 Aug 2023 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Car and bike collided, businessman accused of kidnapping and looting
बांदा। व्यापारी की कार और बाइक में भिड़ंत हो गई। इससे कार का इंडीकेटर टूट गया। व्यापारी ने बाइक सवार दोनों युवकों पर कार में जबरन घुसकर अपहरण कर सोने की चेन और 700 रुपये लूटने का आरोप लगाया है, जबकि दोनों युवकों ने चौकी में दिए शिकायती पत्र में बाइक और कार में भिड़ंत हो जाने पर कार का इंडीकेटर टूट जाने से विवाद होना बताया है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिसंडा कस्बा निवासी नंद कुमार उर्फ आनंद गुप्ता ने चौकी कालूकुआं में दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह रविवार की रात 10 बजे बांदा से बाजार करके घर जा रहा था। तभी शहर कोतवाली क्षेत्र के चमरौडी चौराहे के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनकी कार को रुकवाकर एक युवक जबरन कार की ड्राइविंग सीट में घुस आया। उसने कार को चलाते हुए पेट्रोल पंप के पास रोकी और उनकी सोने की चेन व 700 रुपये छीन लिए। उधर, चौकी इंचार्ज कालू कुआं रोशन लाल ने बताया घटना बाइक और कार में टक्कर होने की है। रात 11 बजे दोनों पक्षों को लेकर वह चौकी आए थे। कार का इंडीकेटर टूटा है। अब व्यापारी ने अपहरण और लूट करने की शिकायत की है। जबकि दोनों युवकों ने कार का इंडीकेटर टूटने का विवाद बताया है। दोनों पक्षों को उन्होंने 16 अगस्त को बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed