{"_id":"5f5520fe8ebc3e44677e6e6f","slug":"captive-death-due-to-corona-37-more-people-infected-banda-news-knp581112586","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बंदी की मौत, 37 और लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बंदी की मौत, 37 और लोग संक्रमित
विज्ञापन
संक्रमितों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज लाते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : BANDA
बांदा। कोरोना से रविवार को जिला जेल में संक्रमित बंदी की मौत हो गई। जिले में कोरोना से यह 12वीं मौत है। उधर, रविवार को 37 और नए संक्रमित पाए गए। इनमें मेडिकल कालेज के चार स्वास्थ्य कर्मी भी हैं। संक्रमितों में 17 महिलाएं भी हैं। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 1085 पहुंच गया है। सक्रिय मरीजों की संख्या 267 है।
57 वर्षीय विचाराधीन बंदी गुलबदन को संक्रमित होने के बाद 1 सितंबर को जेल के आइसोलेशन बैरक में रखा गया था। रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। उसे तत्काल मेडिकल कालेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने मृतक के अंतिम दीदार करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने इनकार करने पर पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा भी किया।
वह पैलानी थाना क्षेत्र के चौकी पुरवा का रहने वाला था। पिछले माह गैर इरादतन हत्या के आरोप में जेल आया था। जेल में 57 अन्य बंदी भी संक्रमण के शिकार होकर जेल आइसोलेशन बैरक में भर्ती हैं।
विज्ञापन
उधर, रविवार को दोपहर बाद जारी हुई संक्रमितों की पहली सूची में 37 पॉजिटिव निकले। इनमें राजकीय मेडिकल कालेज की तीन महिला कर्मियों सहित चार संक्रमित शामिल हैं। तिंदवारी थाने के चार, बांदा नगर के चौसठ जोगिनी के छह, अलीगंज के तीन, तुलसी नगर के सात, बबेरू के पांच, नगर पालिका परिषद क्षेत्र के दो तथा करहुली, जिला जेल में एक-एक संक्रमित पाए गए हैं।
जिला जेल में अब तक 95 संक्रमित
बांदा। जिला जेल में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। हफ्ते भर के अंदर 95 जेलकर्मी और बंदी संक्रमित हो चुके हैं। गंभीर बात यह है कि जेल अस्पताल के डॉक्टर भी संक्रमित हो चुके हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने पर जेल प्रशासन ने दो बैरकों को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया है।
सभी संक्रमित इन्हीं बैरकों में रखे गए हैं। वर्ष 1860 में बनी जेल की क्षमता 656 बंदियों की है, जबकि इसमें 956 बंदी निरुद्ध हैं, यानी क्षमता से डेढ़ गुना ज्यादा हैं। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का कितना पालन हो सकता है? जेल में 33 बंदी रक्षक हैं। इनमें भी लगभग 10 संक्रमित हो चुके हैं। कई महिला बंदी भी पॉजिटिव पाई गई हैं।
जेल में 29 अगस्त से लगभग रोजाना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। सरकारी सूची के मुताबिक 29 अगस्त को 7, 30 अगस्त को 10, पहली सितंबर को 9, 2 सितंबर को 14 और 5 सितंबर को सर्वाधिक 54 बंदी/जेल कर्मी संक्रमित पाए गए। 6 सितंबर को भी एक बंदी संक्रमित मिला। कारागार अधीक्षक आरके सिंह ने बताया कि सैनिटाइजेशन सहित सभी बचाव और एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं।