फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Candidates protest against notification

अभ्यर्थियों ने किया अधिसूचना का विरोध

Sat, 07 Jul 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sat, 07 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Candidates protest against notification
प्रदर्शन करते बीटीसी व डीएलएड अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला

बीटीसी 2015 और डीएलएड 2017 व 2018 के अभ्यर्थियों ने शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और मानव संसाधन मंत्री को सात सूत्री ज्ञापन भेजा।  एडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि उन्हें 23 अगस्त 2010 को एनसीटीई ने अपनी अधिसूचना में पहली से 5वीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र में दो वर्षीय डिप्लोमाधारी अभ्यर्थियों को योग्य माना गया।

विज्ञापन


आरटीई में यह व्यवस्था है कि डिप्लोमाधारी उपलब्ध न होने पर राज्य सरकार केंद्र को लिखेगी कि बीएड के अभ्यर्थियों को छह माह का प्रशिक्षण देकर पहली से 5वीं कक्षा में शिक्षण हेतु योग्य बनाया जाए। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा 28 जून को जारी अधिसूचना में प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में दो वर्षीय डिप्लोमा वाले अभ्यर्थियों के साथ बीएड अभ्यर्थियों को भी प्राथमिक विद्यालयों के लिए योग्य मान लिया गया है। अभ्यर्थियों ने कहा कि वे प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र में दो वर्ष का डिप्लोमा ले चुके हैं या ले रहे हैं। इसलिए वे ही प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति के योग्य हैं।
विज्ञापन


बीएड अभ्यर्थी नई अधिसूचना से कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को पढ़ाने योग्य हो जाएंगे। कहा कि प्रदेश में लगभग 2 लाख बेरोजगार बीटीसी और डीएलएड प्रशिक्षण ले चुके हैं। अगले वर्ष इनकी संख्या 5 लाख हो जाएगी। ऐसे में डीएलएड अभ्यर्थियों को छह माह का ब्रिज कोर्स कराना निरर्थक और बीटीसी/डीएलएड अभ्यर्थियों के साथ अन्याय है। प्रदर्शन और ज्ञापन में जिलाध्यक्ष शशांक मिश्र सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष अभ्यर्थी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed