{"_id":"6a46ac0794c4b7a2ea001210","slug":"canal-soil-dumped-on-the-road-villagers-are-slipping-and-getting-injured-banda-news-c-212-1-bnd1007-149141-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नहर की मिट्टी सड़क पर डलवाई, ग्रामीण फिसलकर हो रहे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नहर की मिट्टी सड़क पर डलवाई, ग्रामीण फिसलकर हो रहे घायल
Thu, 02 Jul 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
गढ़ा गांव के पास सड़क पर फैला कीचड़ व आवागमन करते लोग। संवाद
नरैनी। केन नहर परियोजना के तहत चल रहे कार्य में ठेकेदार की लापरवाही से ग्राम पंचायत गढ़ा, गंगापुरवा, बरहर पुरवा और केवटन पुरवा के ग्रामीणों का आवागमन दुश्वार हो गया है। दो दिन हुई बारिश के बाद मुख्य मार्ग पर फैली मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई, जिससे कई ग्रामीण फिसलकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सिंचाई विभाग के ठेकेदार ने नहर की खोदाई से निकली मिट्टी को गांव के मुख्य डामरीकृत मार्ग और उसकी पटरी पर डाल दिया है। बारिश होने के बाद यह मिट्टी पूरी सड़क पर फैल गई, जिससे करीब 800 मीटर सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया है।
ग्रामीण राजेंद्र यादव, लालू यादव, प्रशांत पाठक, राधाकृष्ण शर्मा और नत्थू समेत अन्य लोगों ने बताया कि सड़क पर फैली मिट्टी और जगह-जगह की गई खोदाई के कारण पैदल चलना और दोपहिया वाहनों से निकलना मुश्किल हो गया है। कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। बाइक निकालने में लोग गिर जाते हैं। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से सड़क पर फैली मिट्टी तत्काल हटवाने तथा मार्ग को सुरक्षित कराने की मांग की है।