फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Campaign against overload, 22 trucks seized

Banda News: ओवरलोड के विरुद्ध अभियान, 22 ट्रक सीज

Mon, 10 Apr 2023 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Campaign against overload, 22 trucks seized
बांदा। एमपी से लेकर बालू लेकर यूपी की सड़कों से गुजरने वाले ओवरलोड ट्रकों से स्योढ़ा पुल क्षतिग्रस्त होने पर प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ओवरलोड ट्रकों पर लगाम लगाने के लिए शनिवार को पूरी रात अभियान चला। 22 ओवरलोड ट्रक पकड़े गए। इनमें पांच वाहन चालक लोडिंग संबंधी प्रपत्र नहीं दिखा सके। सभी सीज कर दिए गए।
विज्ञापन

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी अभिनंदन के निर्देश पर एसडीएम सुरभि शर्मा और सीओ गवेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में रात को अलग-अलग क्षेत्रों में जांच अभियान चला। मटौंध थाना क्षेत्र में 12 ओवरलोड ट्रक पकड़े गए। उन्हें सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

इसी तरह शहर के कालूकुआं पुलिस चौकी क्षेत्र में छह और कृषि विश्वविद्यालय पुलिस चौकी क्षेत्र में चार ओवरलोड ट्रक पकड़े। उन्हें भी सीज कर दिया गया। सभी ट्रक पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए हैं। सीओ गवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पांच ट्रक चालकों के पास रॉयल्टी नहीं थी। इसकी सूचना खनिज विभाग को भेजी गई है। ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अचानक धरपकड़ से लोकेशनबाजों में हड़कंप रहा। अधिकारियों की मौजूदगी में जांच करने की पल-पल की खबर ट्रक संचालकों के पास पहुंचाते रहे। साथ ही गुपचुप ढंग से निकालने की जद्दोजहद भी करते रहे। अधिकारियों की नजर से बचने के लिए तमाम चालकों ने ट्रकों को अंधेरे में खड़ा कर रखा था। अधिकारियों के जाने के बाद ओवरलोड ट्रकों को सीमा से बाहर निकलवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed