फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Calls in the pre and existing DPRO Commission

पूर्व और मौजूदा डीपीआरओ आयोग में तलब

Wed, 03 Jul 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Calls in the pre and existing DPRO Commission
बांदा। जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई सूचनाएं उपलब्ध न कराने पर राज्य सूचना आयोग ने बांदा के मौजूदा और पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारियों तथा दो ग्राम पंचायत अधिकारियों को तलब कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही चेतावनी दी है कि न आने 250 रुपये प्रतिदिन का जुर्माना और विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जा सकती है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड आजाद सेना केंद्रीय अध्यक्ष प्रमोद आजाद ने जनवरी 2018 में शौचालयों से संबंधित सूचनाएं मांगी थीं। तिंदवारी क्षेत्र के अमलीकौर और माचा गांवों से यह सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन

राज्य आयोग ने इन दोनों गांवों के ग्राम पंचायत अधिकारी अभिषेक सिंह राठौर व नईम अहमद को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही मौजूदा जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार यादव और पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी केके सिंह को आदेश दिया है कि आयोग के सामने उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी। राज्य आयोग ने दोनों जिला पंचायत राज अधिकारियों और ग्राम पंचायत अधिकारियों को खबरदार किया है कि इस आदेश का अनुपालन नहीं किया तो अधिनियम के तहत 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना जो 25 हजार रुपये तक हो सकता है, किया जाएगा। साथ ही उनके विभागाध्यक्ष को विभागीय कार्रवाई के लिए संस्तुति की जाएगी। यह आदेश राज्य सूचना आयुक्त सुबेश कुमार सिंह ने जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed