{"_id":"6563897624b2853d1e04bcc6","slug":"cadets-won-applause-with-dance-and-poetry-banda-news-c-212-1-bnd1002-4783-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नृत्य और कविता से कैडेट्स ने लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नृत्य और कविता से कैडेट्स ने लूटी वाहवाही
विज्ञापन
बांदा। आदर्श बजरंग इंटर काॅलेज में एनसीसी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कैडेट्स ने नृत्य और कविता से लोगों का मन मोह लिया।
आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बांदा एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज बांदा के एनसीसी कैडेट्स ने संयुक्त रूप से स्थापना दिवस मनाया। मुख्य अतिथि डीआईओएस विजय पाल सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इसके बाद कैडेट्स ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
चीफ ऑफिसर मंगल प्रसाद ने एनसीसी के उद्देश्य एवं लाभ बताए। कैडेट नीलम, योगेंद्र कुमार ने देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। कैडेट पूजा ने कविता प्रस्तुत की। कैडेट उमा ने बुंदेलखंडी और देशभक्ति गीत सुनाया। अंत में सभी को संविधान का पालन करने की शपथ दिलाई। लेफ्टिनेंट डॉक्टर प्रत्युष मिश्रा, केयरटेकर राम प्रसाद, विश्राम सिंह, शिव सिंह, सत्यम सोनी, पीयूष सिंह गौतम, आकाश सिंह गौर, पूजा, अंकित, शाहीन और कोमल भी मौजूद रहे।