फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   By the bodies jammed imposed on road

शव रखकर सड़क पर लगाया जाम

Fri, 18 Dec 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 18 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
By the bodies jammed imposed on road

नरैनी/सढ़ा। सड़क हादसे में संदिग्ध परिस्थितियों में

विज्ञापन
युवक की मौत मामले में शुक्रवार को सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया।

लगभग ढाई घंटे तक आवागमन ठप रहा। पुलिस क्षेत्राधिकारी बमुश्किल समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया। परिजनों का कहना था कि युवक की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई। उसकी हत्या की गई है।

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के सियार पाखा (गुढ़ाकलां) निवासी रामजी उर्फ राजा द्विवेदी (35) 11 दिसंबर की रात सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल पाया गया था।

कानपुर मेें इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। शव यहां आने पर शुक्रवार को परिजनों ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे नरैनी-कालिंजर मुख्य मार्ग पर बजरंग चौराहा में शव रखकर सड़क जाम कर दी।

पिता भइयाराम का कहना था कि उसके पुत्र की हत्या हुई है। इसे सड़क हादसे का रूप दिया जा रहा है। घटना के समय जो युवक रामजी के साथ था, वह लापता है।

मृतक की मां माया देवी ने पुलिस प्रशासन को जमकर खरीखोटी सुनाई। आरोप लगाया कि हत्या करने वाले दबंग हैं, इसीलिए पुलिस हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही।

क्षेत्राधिकारी डॉ. राकेश मिश्रा ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि इसकी जांच और कार्रवाई की जाएगी। दोपहर करीब 11 बजे जाम खत्म हुआ। इस दौरान जाम में फंसे रहे कई गांवों के स्कूलों के अध्यापक स्कूल नहीं पहुंच पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed