{"_id":"5de948878ebc3e549e56fd76","slug":"businessmen-clashed-with-team-to-catch-polythene-banda-news-knp530329020","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन पकड़ने गई टीम से भिड़े व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन पकड़ने गई टीम से भिड़े व्यापारी
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते व्यापारी।
- फोटो : BANDA
फोटो-05बीएनडीपी-8 : कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते व्यापारी।
पॉलिथीन पकड़ने गई टीम से भिड़े व्यापारी
बोहनी से पहले छापे और बदसलूकी का व्यापारियों ने लगाया आरोप
कई दुकानदारों को भेजा कोतवाली, व्यापार मंडल ने प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। दुकानें खोलते ही ‘बोहनी’ से पहले आ धमकी पॉलिथीन जब्त करने वाली प्रशासन की टीम पर व्यापारी भड़क गए। जुर्माना राशि मांगने पर व्यापारियों ने खाली गोलक दिखाते हुए टीम के मुखिया सिटी मजिस्ट्रेट से नोकझोंक की। आरोप लगाया कि आए दिन धरपकड़ में बरामद की जा रही पॉलिथीन नष्ट करने की बजाय नगर पालिका कर्मी गुपचुप ढंग से बेच रहे हैं। व्यापारियों ने इस मुद्दे पर प्रदर्शन कर आयुक्त और डीएम को ज्ञापन भी सौंपे।
प्रतिबंधित पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध प्रशासन का कई दिनों से अभियान चल रहा है। गुरुवार को सुबह सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मियों की टीम चौक बाजार के सब्जी मंडी व सरांय इलाके में जा पहुंची। व्यापारी दुकान खोल रहे थे। तभी टीम ने दुकानों से पॉलिथीन जब्त करना शुरू कर दीं। व्यापार मंडल उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद की किराना स्टोर से टीम कर्मियों ने घुसकर पॉलिथीन भरनी शुरू कर दी। सिटी मजिस्ट्रेट ने जुर्माना अदा करने को कहा। व्यापारी नेता का आरोप है कि सिटी मजिस्ट्रेट ने बदसलूकी करते हुए जो दुकानदार जुर्माने का पैसा नहीं दे पाए उन्हें उसी हालत में कोतवाली भिजवा दिया। कुछ ही देर में यहां व्यापारियों का जमघट लग गया। जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी पहुंच गए। टीम के रवैये पर उन्होंने भी विरोध जताया।
इस घटना के बाद बांदा उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने कमिश्नरी और कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के बीच आयुक्त और डीएम को ज्ञापन सौंपे। इसमें कहा कि नगर पालिका कर्मियों ने दुकानदार को बाहर निकालकर पॉलिथीन के साथ दुकान का अन्य पैक्ड सामान भी बोरियों में भर लिया। उनसे दुर्व्यवहार किया। सुबह का समय होने से बिक्री का कोई पैसा भी नहीं था। ऐसे में चालान की राशि अदा न करने पर व्यापारियों को भिखारी बता दिया। व्यापारी नेताओं ने कहा कि पूर्व में जो भी पॉलिथीन या अन्य सामग्री बरामद की गई है, उसका कोई ब्योरा नहीं है। उसे नष्ट भी नहीं किया गया। संभावना है कि यह पॉलिथीन पुन: बाजार में बेची जा रही है। व्यापार मंडल ने कहा कि पॉलिथीन विक्रय का तो विरोध करते हैं, लेकिन प्रशासन की इस दमनात्मक कार्रवाई और दुर्व्यवहार की निंदा करते हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, बांदा अध्यक्ष संतोष गुप्ता अनशनकारी, गोरेलाल गुप्त, प्रेम गुप्त, दीपक गुप्त, शिवपूजन गुप्त, नीरज साहू, दिलीप कुमार, चुन्नू, महेश प्रसाद गुप्ता, ठाकुरदास, प्रेमचंद्र, परमानंद, अनिल उत्तम, महेश गुप्ता, दिनेश कुमार, राजेंद्र कुमार, शंकर चौरसिया, दिलीप जैन इत्यादि शामिल रहे।
इनसेट...
नरैनी में पॉलिथीन मिलने पर कई व्यापारियों पर जुर्माना
नरैनी। नगर पंचायत ईओ अमर बहादुर सिंह ने गुरुवार को टीम के साथ कस्बे की कई दुकानों में छापा मारकर प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की। राजेश गुप्ता की किराना दुकान में प्लास्टिक दोना-पत्तल बरामद हुए। उस पर एक हजार रुपये जुर्माना किया गया। सब्जी की दुकान लगाए मैकूलाल से दो हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। ईओ ने प्रतिबंधित पॉलिथीन या सिंगल यूज प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल न करने की कड़ाई से चेतावनी दी। मुख्य चौराहे में संतोष गुप्ता की किराना दुकान में आधा किलो पॉलिथीन जब्त कर पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला।