फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Buses resume after bridge repair in Karvi

Banda News: कर्वी में पुल की मरम्मत के बाद बसों का आवागमन शुरू

Tue, 01 Sep 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 01 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Buses resume after bridge repair in Karvi
बांदा। तीन दिन से चित्रकूट जनपद के कर्वी में पुल क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित रोडवेज सेवा मंगलवार को शुरू हो गई है। इससे बस चालक सीधे रास्ते बांदा से प्रयागराज और प्रयागराज से बांदा आ रहे हैं। हालांकि मंदाकिनी में जलवृद्धि फिर शुरू होने के कारण तरह-तरह की आशंका बनी है।
विज्ञापन

चित्रकूट में आई बाढ़ के कारण कर्वी में बने पुल का अप्रोच टूट गया था। ऐसे में प्रशासन ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई थी। बांदा से प्रयागराज की ओर जाने वाली रोडवेज बसें यात्रियों को लेकर बेड़ी पुलिया तक ही जा पा रही थी जबकि प्रयागराज की ओर से आने वाली बसें केवल कर्वी तक आ रही थी।
विज्ञापन

इसके बीच की यात्रा, लोगों को हल्के वाहनों से करनी पड़ रही थी। इससे यात्रियों को काफी परेशान हो रही थी और अधिकांश लोग, दूसरे रूट से प्रयागराज जा रहे थे और ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। मंगलवार को पुल के अप्रोच की मरम्मत हो गई। ऐसे में बसों का आवागमन फिलहाल शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed