फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bus station incharge fined for finding dirt

Banda News: गंदगी मिलने पर बस स्टेशन इंचार्ज पर जुर्माना

Wed, 31 Jan 2024 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 31 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bus station incharge fined for finding dirt
बांदा। परिवहन निगम चित्रकूटधाम मंडल के नोडल प्रभारी जगत राज त्रिपाठी ने मंगलवार को बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर स्टेशन इंचार्ज पर जुर्माना करने व बसों की सीटें खराब होने से फोरमैन से स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को मुख्यालय आए नोडल प्रभारी ने बस स्टैंड में साफ-सफाई देखी। जगह-जगह कूडा मिलने पर नाराजगी जताते हुए बस स्टेशन इंचार्ज सुरेश मिश्रा पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बांदा-प्रयागराज, बांदा-कानपुर और हमीरपुर डिपो की बसों को चेक किया। बस में प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स न होने व सीटें फटी मिलने पर फोरमैन बांदा व हमीरपुर से स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने स्टेशन प्रबंधक चित्रकूटधाम मंडल विनोद मौर्या को निर्देश दिए कि सभी बसों में प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स, आग से बचाव के लिए सिलिंडर हों। बसों की सीटें, खिड़की, दरवाजा, कांच आदि होना चाहिए। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल के सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ बैठक की। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष डीजल औसत व आय बढ़ाने के निर्देश दिए। राठ डिपो की आय वृद्धि सही न होने पर चेतावनी जारी करते हुए सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed