फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   bus,hospital,delhi,labour,covid 19

लॉकडाउन की सुगबुगाह से लौटने लगे प्रवासी मजदूर

Tue, 30 Mar 2021 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
bus,hospital,delhi,labour,covid 19
bus,hospital,delhi,labour,covid 19 - फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड से पलायन कर दिल्ली-महाराष्ट्र सहित कई महानगरों में मजदूरी कर रहे प्रवासी मजदूरों ने कोरोना के बढ़ रहे खतरे और लॉकडाउन की सुगबुगाहट के मद्देनजर फिर अपने घरों की तरफ रुख कर लिया है। अब तक करीब 50 हजार मजदूर ट्रेन और बसों के जरिए घर आ चुके हैं। उधर, रेलवे स्टेशन और रोडवेज में महाराष्ट्र, दिल्ली से आ रहे मजदूरों की कोरोना जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सभी का पूरा ब्योरा रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा, जिससे संक्रमण के प्रसार को आसानी से रोका जा सके। कोरोना के तेजी से बढ़ रहे केसों और लॉकडाउन की सुगबुगाहट से दिल्ली व महाराष्ट्र सहित केरल, गुजरात, मध्य प्रदेश से प्रवासी मजदूरों ने घर लौटना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिनों (सोमवार और मंगलवार) में होली के त्योहार पर यहां आने वाले मजदूरों की संख्या पांच हजार से अधिक है। रेलवे और परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 50 हजार से ज्यादा मजदूर घर लौटे हैं। उधर, परिवहन व स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से बसों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच कराई जा रही है। अब तक 880 संदिग्ध यात्रियों के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

शेष यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग में टंप्रेचर सामान्य होने पर घर भेज दिया गया। परिवहन निगम के एआरएम परमानंद का कहना है कि फिलहाल अभी कोई भी यात्री कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया। फिर भी संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं। प्रत्येक प्रवासी यात्रियों की कोरोना जांच कराई जा रही है। एआरएम ने बताया कि होली में महानगरों से घर लौटने वाले यात्रियों के लिए एक दर्जन होली स्पेशल बस चलाई गई हैं। रुटीन के अतिरिक्त दिल्ली, रायबरेली, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ के लिए 2-2 बसें अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
कोरोना के 26 सक्रिय केस, होम क्वारंटीन
बांदा। जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इक्का-दुक्का से शुरुआत हुई और मौजूदा में 26 सक्रिय पॉजिटिव केस हैं। हालांकि, सभी को घरों पर क्वारंटीन किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एनडी शर्मा ने बताया कि सोमवार को पांच कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें बबेरू की 30 वर्षीय महिला, जसपुरा का 34 वर्षीय और शहर के राजीव नगर का 25 वर्षीय युवक तथा नरैनी सीएचसी में 28 वर्षीय युवती व 45 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। सीएमओ के मुताबिक मौजूदा में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 26 है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed