फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundelkhand's first science park will be built at a cost of Rs 45 crore.

Banda News: 45 करोड़ की लागत से बनेगा बुंदेलखंड का पहला साइंस पार्क

Wed, 25 Feb 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 25 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand's first science park will be built at a cost of Rs 45 crore.
फोटो - 25 कांशीराम पार्क का निरीक्षण करती लखनऊ से आई टीम के सदस्य व अन्य। संवाद
बांदा। जनपद के विकास में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए शासन ने बुंदेलखंड का पहला साइंस पार्क बनाने का ऐलान किया है। अभी तक प्रदेश में इस तरह के करीब आधा दर्जन पार्क ही संचालित हैं। साइंस पार्क में मनोरंजन के साथ ही वैज्ञानिक नवाचार भी किया जा सकेगा। इससे छात्रों को अपना वैज्ञानिक अनुभव बढ़ाने में मदद मिल सकेगी। करीब साढ़े 45 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले साइंस पार्क से आईटी, एआई, मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स आदि के क्षेत्रों में स्टार्टअप और समाज के विकास को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन


मंगलवार को लखनऊ से आई विशेषज्ञ टीम ने शहर के नरैनी रोड स्थित कांशीराम उपवन में बुंदेलखंड के पहले साइंस पार्क के लिए भूमि का मुआयना किया और इसके निर्माण की हरी झंडी दी। एडीएम नमामि गंगे व बांदा विकास प्राधिकरण के सचिव मदन मोहन वर्मा ने बताया कि पार्क के इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण का काम सीएंडडीएस को सौंपा गया है। साइंस पार्क का निर्माण युवाओं को विज्ञान, नवाचार व शोध के क्षेत्र में नए अनुभव प्राप्त करने के साथ ही उन्हें करके सीखने के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। नगर पालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि अंकित बासू ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का आभार जताते हुए साइंस पार्क के निर्माण को जिले के विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया।
विज्ञापन

उधर, कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक रणजीत कुमार ने बताया कि परियोजना की कुल लागत 4556.80 लाख रुपए आंकी गई है। इसमें से पार्क के भवन और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए करीब 23 करोड़ रुपये और वैज्ञानिक गतिविधियों के लिए करीब 22 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान विकास प्राधिकरण के सचिव व एडीएम नमामि गंगे मदन मोहन वर्मा, कार्यदायी संस्था के परियोजना निदेशक रणजीत कुमार, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्रीचंद्र चौधरी, चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित बासू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------
एक्जीवीशन गैलरी व नॉलेज थियेटर से लैस होगा साइंस पार्क

कार्यदायी संस्था के परियोजना निदेशक रणजीत कुमार ने बताया कि बहुमंजिला इमारत में संचालित होने वाले साइंस पार्क में एक्जीवीशन गैलरी, नॉलेज थियेटर, स्पेस साइंस गैलरी समेत विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों का भंडार होगा। बताया कि विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखने वाले बच्चों को साइंस पार्क के माध्यम से एक ही स्थान पर विज्ञान की संपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी। बच्चों के खेलने के लिए हरे-भरे पार्क में भी खेल-खेल में विज्ञान सीखने की भी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। समूचा परिसर सीसीटीवी कैमरों और सौर ऊर्जा से लैस रहेगा। सीसी राेड और हरियाली से सुसज्जित साइंस पार्क में जिले के युवाओं को वैज्ञानिक नवाचार के साथ तमाम जानकारियां हासिल हो सकेंगी और उन्हें शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed