फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundelkhand will be honored hundred talents

बुंदेलखंड की सौ प्रतिभाएं होंगी सम्मानित

Wed, 06 Jul 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 06 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bundelkhand will be honored hundred talents
बुंदेलखंड कनेक्ट के बारे में मीडिया को जानकारी देते अशोक त्रिपाठी जीतू। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। बुंदेलखंड के 13 जिलों के 100 प्रतिभाशालियों को ‘बुंदेलखंड कनेक्ट समिट एंड अवार्ड 2016’ से सम्मानित किया जाएगा। टीम इनोवेशन ने विभिन्न प्रतिभाशालियों की सूची तैयार की है। समारोह आठ जुलाई (शुक्रवार) को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी में होगा।

विज्ञापन


बुधवार को मीडिया से बातचीत में संयोजक संजय निगम अकेला, अशोक त्रिपाठी जीतू, शांतनु चतुर्वेदी ने बताया कि यह पहला मौका होगा जब बुंदेलखंड के विभिन्न प्रतिभाशाली एक मंच पर होंगे। बुंदेलखंड की उन्नति के लिए प्रयासरत समाजसेवियों, संस्थाओं और समितियों को भी सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह के बाद ‘बुंदेलखंड का आर्थिक व सामाजिक उत्थान कैसे संभव हो?’ विषय पर परिचर्चा होगी।
विज्ञापन


इसमें 13 जिलों के बुद्धिजीवी अपनी बात रखेंगे और बुंदेलखंड के उत्थान पर सुझाव देंगे। समारोह की अध्यक्षता बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर सुरेंद्र दुबे करेंगे। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. एसएल गोस्वामी, जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय, चित्रकूट कुलपति डॉ. योगेशचंद्र दुबे और विवेकानंद विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. अनित तिवारी व कुलाधिपति डॉ. अजय तिवारी, पद्मश्री लोकगीत गायिका मालिनी अवस्थी, सिने अभिनेत्री रति अग्निहोत्री समेत तमाम राजनीतिक, साहित्यकार शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed