फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundelkhand topped in Prime Minister's Maternity Vandana Scheme

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में बुंदेलखंड अव्वल

Mon, 03 Feb 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand topped in Prime Minister's Maternity Vandana Scheme
बांदा। बुंदेलखंड में गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना खूब रास आ रही है। चित्रकूटधाम मंडल में 87 फीसदी और झांसी मंडल में 95.5 प्रतिशत महिलाओं ने यह योजना अपनाई है। चित्रकूटधाम मंडल को प्रदेश में तीसरा और झांसी मंडल को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। चित्रकूटधाम मंडल में चित्रकूट जिला अव्वल और प्रदेश स्तर पर तीसरे स्थान में आया है। महोबा को प्रदेश स्तर पर इस योजना में पांचवां स्थान मिला है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को पोषण के लिए 5000 रुपये दिए जा रहे हैं। प्रसव पूर्व देखभाल और गर्भावस्था के दौरान पोषण सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने यह योजना लागू की है। चित्रकूटधाम मंडल में अब तक 67 हजार से अधिक महिलाओं ने इस योजना का लाभ उठाया है। यह निर्धारित लक्ष्य का 87 फीसदी है। उधर, झांसी मंडल (जालौन, झांसी व ललितपुर) 95.5 फीसदी लक्ष्य हासिल कर प्रदेश में अव्वल है। योजना के मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक आलोक कुमार ने बताया कि पहली बार गर्भवती होने वाली महिला और प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा के लिए केंद्र सरकार ने पहली जनवरी 2017 से प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना लागू कर रखी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रबंधक ने बताया कि चित्रकूटधाम मंडल में अब तक 67,011 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है। उन्हें 23 करोड़ 31 लाख 81 हजार रुपये दिए गए हैं। इस योजना में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले चिह्नित 10 जिलों में चित्रकूट मंडल के चित्रकूट और महोबा भी शामिल हैं। चित्रकूट में सर्वाधिक 99.7 फीसदी महिलाओं ने यह योजना अपनाई है। महोबा में 94.4 प्रतिशत, बांदा में 86.6 और हमीरपुर में 69.6 फीसदी गर्भवती महिलाओं को योजनाओं का लाभ मिला है। उधर, चित्रकूटधाम मंडल के अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डा. राकेश रमन ने योजना की इस सफलता पर खुशी जताई। कहा कि पहली बार गर्भवती हुई महिलाओं को सही मौके पर आर्थिक मदद पहुंचाने में चित्रकूटधाम मंडल का प्रदर्शन सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवतियों को लाभ दिलाने में जालौन को 84 प्रतिशत अंक
उरई। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत गर्भवतियों को पोषण के लिए 5000 रुपये का लाभ दिलाने में झांसी मंडल ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। झांसी मंडल के अपर निदेशक डॉ एसबी मिश्रा ने बताया कि पहली बार गर्भवती होने वाली महिला व प्रसव बाद जच्चा.बच्चा के बेहतर स्वास्थ्य के लिए केंद्र सरकार द्वारा 1 जनवरी 2017 को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की शुरुआत की गई थी। योजना के तहत मंडल में अब तक 75744 महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। ललितपुर में 115.84 प्रतिशत महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। झांसी में 92. 57 प्रतिशत, जालौन में 84.49 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं ने योजना का लाभ लिया है। उन्होंने बताया कि इसके तहत पंजीकरण कराने के तीन किश्तों में कुल पांच हजार रुपये दिए जाते है।

तीन किस्तों में मिलते हैं 5000 रुपये
बांदा। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत पंजीकरण कराने के साथ ही पहली बार गर्भवती हुई महिला को पहली किस्त के रूप में एक हजार रुपये दिए जाते हैं। प्रसव के पहले कम से कम एक जांच होने पर गर्भावस्था के 6 माह बाद दूसरी किस्त में दो हजार रुपये और बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने और उसे प्रथम चक्र का टीका लगवाने के बाद तीसरी किस्त के दो हजार रुपये भुगतान किए जाते हैं। ये सभी किस्तें गर्भवती के बैंक खाते में भेजी जाती है। खाते का आधार लिंक होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed