{"_id":"5a58f28a4f1c1b62428b4730","slug":"bundelkhand-s-daughter-tops-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड की बेटी ने टॉप की यूनिवर्सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड की बेटी ने टॉप की यूनिवर्सिटी
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
टॉपर महजबी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड की एक और बेटी ने शिक्षा जगत की मेधा सूची में डंका बजाया है। उर्दू विषय से अलीगंज यूनिवर्सिटी में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) हासिल करने के साथ ही इस विषय में यूनिवर्सिटी भी टॉप की है।
विज्ञापन
बांदा के गूलरनाका (जल संस्थान के पास) निवासी जमील अहमद खां की बेटी महजबी खां अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में रिसर्च स्कॉलरशिप के साथ पीएचडी कर रही हैं। पिछले वर्ष नवंबर में अलीगढ़ स्थित एक कालेज में जेआरएफ की परीक्षा हुई थी। यह परीक्षा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) कराती है। अब इसका नतीजा घोषित हुआ है।
विज्ञापन
महजबी ने सर्वाधिक 66 फीसदी अंक लेकर उर्दू विषय में यूनिवर्सिटी में टॉप किया है। यूनिवर्सिटी से चार अन्य छात्राओं ने भी यह परीक्षा दी थी। महजबी ने एमए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से किया था और 81 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। पिता उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम में हैं। मां माजिदा गृहिणी और भाई फैजान ट्रेनी इंजीनियर है।
विज्ञापन
महजबी ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई और बड़ी बहन सिद्दीकी खानम को दिया। यह परिवार मूलरूप से हमीरपुर जनपद के गुसियारी गांव का रहने वाला है। महजबी की तमन्ना प्रोफेसर बनने की है। ब्यूरो