{"_id":"58c43cad4f1c1b374fdc596e","slug":"bundelkhand-never-had-enough-votes-for-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में भाजपा पर कभी नहीं बरसे इतने वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड में भाजपा पर कभी नहीं बरसे इतने वोट
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
Updated Sat, 11 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
जीत का जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने गठन के बाद भाजपा ने पहली बार बुंदेलखंड को पूरी तरह अपने आगोश में समेट लिया है। इस चटियल धरती में जिस तरह खिलखिलाकर ‘कमल’ खिला वह पिछले सभी 15 विधानसभा चुनावों में बेमिसाल है। बुंदेलखंड की सभी 19 सीटें भाजपा ने जीत लीं। इसके पूर्व 1991 में भाजपा को यहां 11 सीटें जीतने का सौभाग्य हासिल हुआ था।
विज्ञापन
बांदा की 4, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर और ललितपुर की 2-2, उरई की 3 और झांसी की 4 सीटों पर अबकी भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। बुंदेलखंड में विधानसभा चुनाव के इतिहास पर नजर डालें तो भाजपा को इसके पूर्व 1991 में सर्वाधिक 11 सीटें मानिकपुर, नरैनी, मौदहा, महोबा, ललितपुर, झांसी, बबीना, मऊरानीपुर, कोंच, उरई, माधौगढ़ हासिल हुई थीं। इसके बाद वर्ष 1993 में सात सीटें (मानिकपुर, कर्वी, बांदा, महरौनी, ललितपुर, झांसी और बबीना), वर्ष 2002 में छह सीटें (मौदहा, महरौनी, मऊरानीपुर, कोंच, उरई और कालपी) तथा 1989 में भी पांच सीटें (ललितपुर, झांसी, बबीना, मऊरानीपुर, महरौनी) और 1985 में गरौंठा तथा 1980 में झांसी सीटें मिलीं। 1996 में पांच सीटें (बबेरू, मौदहा, ललितपुर, झांसी और उरई) और वर्ष 2012 में तीन सीटें (झांसी, हमीरपुर व चरखारी) में विजय मिली।
विज्ञापन
बुंदेलखंड में कब और कहां जीती भाजपा विधानसभा चुनाव:
वर्ष 2012 : हमीरपुर-साध्वी निरंजन ज्योति (63481 वोट), चरखारी-उमा भारती (66888), झांसी-रवि शर्मा (67027)।
वर्ष 2002 : मौदहा-बादशाह सिंह (43001 वोट), महरौनी-पूरन सिंह बुंदेला (55325), मऊरानीपुर-प्रागीलाल अहिरवार (36267), कोंच-दयाशंकर वर्मा (40882), उरई-बाबूराम एमकाम (49042), कालपी-अरुण मेहरोत्रा (42312)।
विज्ञापन
वर्ष 1996 : बबेरू-शिवशंकर पटेल (34406 वोट), मौदहा-बादशाह सिंह (52786), ललितपुर-अरविंद जैन (45141), झांसी-रवींद्र शुक्ला (53686), उरई-बाबूराम एककाम (46624)।
वर्ष 1993 : बांदा-राज कुमार शिवहरे (45301 वोट), कर्वी-भैरौं मिश्रा (27497), मानिकपुर-मन्नूलाल कुरील (24860), महरौनी-देवेंद्र कुमार (79069), ललितपुर-अरविंद कुमार (46711), झांसी-रवींद्र शुक्ला (51951), बबीना-रतनलाल अहिरवार (52317)।
वर्ष 1991 : मानिकपुर-मन्नूलाल कुरील (22774), नरैनी-रमेशचंद्र द्विवेदी (24195), मौदहा-बादशाह सिंह (26138), महोबा-छोटेलाल मिश्रा (19520), ललितपुर-अरविंद कुमार (28234), झांसी-रवींद्र शुक्ला (43937), बबीना-रतनलाल अहिरवार (27470), मऊरानीपुर-प्रागीलाल अहिरवार (32058), कोंच-भानु प्रताप वर्मा (28841), उरई-बाबूराम (34966), माधौगढ़-केशव सिंह (31648)।
वर्ष 1989 : ललितपुर-अरविंद कुमार (48190), झांसी-रवींद्र शुक्ला (54493), बबीना-रतनलाल (64447), मऊरानीपुर-प्रागीलाल अहिरवार (49306), महरौनी-देवेंद्र कुमार सिंह (29232)।
वर्ष 1985 : गरौंठा-मनींद्र वर्मा (55364)।
वर्ष 1980 : झांसी-राजेंद्र अग्निहोत्री (37178)।