{"_id":"65bbf1130b67789b99038458","slug":"bundelkhand-express-stops-at-bargarh-railway-station-banda-news-c-215-1-sknp1043-104661-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बुंदेलखंड एक्सप्रेस का बरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बुंदेलखंड एक्सप्रेस का बरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव
Fri, 02 Feb 2024 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
बरगढ़ (चित्रकूट)। मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग के बरगढ़ रेलवे स्टेशन पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन का फिर ठहराव होने लगा है। ट्रेन के पहुंचने पर मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने पायलट का स्वागत किया। फिर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को आगे रवाना किया।
कोरोना काल से बुंदेलखंड व सारनाथ एक्सप्रेस का बरगढ़ में ठहराव था। बुधवार से बुंदेलखंड एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। विधायक ने पायलट को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया और हरा सिग्रल दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। बरगढ़ स्टेशन पर ट्रेन के दोबारा ठहराव से आसपास के गांव करीब दो लाख की आबादी में खुशी की लहर है। इस मौके पर सहायक वाणिज्यिक प्रबंधक संजय गौतम, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ओमप्रकाश, खानपान निरीक्षक अतुल राय, खंड यातायात निरीक्षक शशिकांत मिश्र, स्टेशन प्रबंधक संजय वर्मा व सहायक स्टेशन मास्टर रामदास आदि मौजूद रहे।
निर्माण कार्य में हीलाहवाली
चित्रकूट। वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास ने कहा कि आश्रम में चल रहे निर्माण कार्य मेेंं हीलाहवाली की जा रही है। डीएम को पत्र लिखकर जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
गुरुवार को महंत ने बताया कि कुछ दिन पूर्व डीएम ने यहां का निरीक्षण किया था। दस फरवरी तक निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए थे लेकिन ठेकेदार ने निर्माण कार्य रोक दिया है। इससे समय से काम पूरा होने पर संदेह है। (संवाद)