फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundelkhand all normal !

बुंदेलखंड में सब सामान्य!

Tue, 01 Mar 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा। Updated Tue, 01 Mar 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
सूखे बुंदेलखंड में फसल की बर्बादी पर किसी किसान ने न तो आत्महत्या की है और न ही किसी की सदमे से मौत हुई है। सच्चाई से कोसों दूर यह रिपोर्ट चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों के प्रशासन ने प्रदेश सरकार को भेजी है। इतना ही नहीं दैवी आपदा, भूख, खाद्यान्न की कमी, बिजली-पानी जैसे तमाम मुद्दों पर सब कुछ ठीक बताने वाले मनगढ़ंत आंकड़े दिए गए हैं। इन्हीं के सहारे सरकार 8 मार्च को विधानसभा में विपक्षी दलों का मुंह बंद करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन


विधानसभा के सत्र में विपक्षी दलों ने बुंदेलखंड में सूखे के मुद्दे पर काफी हंगामा किया, साथ ही विधानसभा के नियम-52 के तहत इस मुद्दे पर सदन में चर्चा की मांग की थी। प्रदेश सरकार ने एक घंटे की चर्चा स्वीकार कर ली है। इसकी तैयारी के लिए प्रदेश के सचिव एवं राहत आयुक्त ने बुंदेलखंड के सभी जिलाधिकारियों से नौ बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी थी। सभी जिलाधिकारियों ने आनन-फानन यह रिपोर्ट तैयार कर ली। इसे शासन को भेजा जा रहा है। 8 मार्च को सदन में होनी वाली चर्चा में प्रदेश सरकार के मंत्री इन्हीं आंकड़ों की बाजीगरी से किरकिरी बचाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया है कि मंडल के चारों जिलों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लगभग 39 हजार मीट्रिक टन गेहूं, चावल गरीबों को बांटा जा चुका है। 1573 तालाब खुद गए हैं। शहरों में बिजली 20 से 22 और गांवों में 15 से 18 घंटे दी जा रही है। खाद्यान्न मद से भी लगभग 10 हजार गरीब, निराश्रित, असहाय लोगों को राशन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश सरकार द्वारा मांगी गई रिपोर्ट के आठवें बिंदु में किसानों की आत्महत्या से संबंधित जानकारी मांगी गई है। इस पर चारों जिलों के प्रशासन ने रिपोर्ट दी है कि दैवी आपदा या भूख आदि से एक भी किसान की आत्महत्या या मौत नहीं हुई है। चारों जिलों के अपर जिलाधिकारियों ने यह रिपोर्ट प्रदेश शासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed