फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundeli daughters expressed happiness over equal rights in the army

सेना में बराबरी के हक पर बुंदेली बेटियों ने जताई खुशी

Fri, 24 Jul 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bundeli daughters expressed happiness over equal rights in the army
अर्चना द्विवेदी। - फोटो : BANDA
बांदा। भारतीय सेना में भी बेटियों को बराबरी का हक/स्थायी कमीशन दिए जाने के केंद्र सरकार के फैसले पर बुंदेली बेटियां भी खुश हैं। रक्षा मंत्रालय के इस आदेश का बेटियों ने खुलकर स्वागत किया है। दलील दी है कि महिला सैनिक अब और जोश व जज्बे से देश की रक्षा कर नाम रोशन करेंगी। अब युवतियों में भी सेना का आकर्षण बढ़ेगा। उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

बेटियां किसी से कम नहीं
नर्सिंग मेडिकल छात्रा और अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान की महिला जिलाध्यक्ष अर्चना द्विवेदी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर केंद्र सरकार का उठाया गया यह कदम सेना में कार्यरत महिला सैनिकों का भविष्य और उज्ज्वल होगा। अब उन्हें रिटायरमेंट तक सेवा का लाभ मिलेगा। बेटियां किसी क्षेत्र में कम नहीं होतीं।
विज्ञापन

लैंगिक भेदभाव खत्म होगा
एमए की छात्रा ज्योति ओमर ने कहा कि बराबरी की हकदारी से सेना के प्रति महिलाओं में और आकर्षण बढ़ेगा। वह और ज्यादा जज्बे से सेना में भर्ती होकर देश के साथ अपना भविष्य संवारेंगी। अब यह भी साबित कर सकेंगी कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। इससे लैंगिक भेदभाव समाप्त करने में भी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं का बढ़ेगा उत्साह
बीएड की छात्रा सोनाली अग्रवाल की राय में सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन बहुत ही स्वागत योग्य फैसला है। यह पहले ही हो जाना चाहिए था। सेना में महिलाओं को भी अब सेवानिवृत्त की उम्र तक मौका मिलेगा। अभी तक स्थायी कमीशन का अधिकार सिर्फ पुरुषों को था। इससे महिलाओं का उत्साह बढ़ेगा।
ज्यादा समय कर सकेंगी देशसेवा
एमकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा साक्षी गुप्ता ने महिलाओं को स्थायी कमीशन देने पर खुशी जताई। कहा कि अब सेना में भी महिलाओं को भी बराबरी का हक हासिल होगा। जो ओहदे उनको नहीं मिल पाते थे अब स्थायी कमीशन के बाद मिल सकेंगे। महिलाएं अब ज्यादा समय तक देश की सेवा कर सकेंगी। उनका हौसला बढ़ेगा।

महिलाएं दिखा सकेंगी दमखम
बीएड छात्रा अंकिता सोनी का कहना है कि कोई भी क्षेत्र हो महिलाओं ने हमेशा अपनी बहादुरी और महारत दिखाई है। सेना में उन्हें मौका नहीं मिल रहा था। स्थायी कमीशन के बाद अब यहां भी अपना दमखम दिखा सकेंगी। थल सेना, जल सेना और वायु सेना में बेटियों का अहम योगदान है। इससे और बेहतर कार्य कर सकेंगी।

ज्योति ओमर।

ज्योति ओमर।- फोटो : BANDA

सोनाली अग्रवाल।

सोनाली अग्रवाल।- फोटो : BANDA

ाक्षी गुप्ता।

ाक्षी गुप्ता।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed