फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bullies accused of setting fire to hut

Banda News: दबंगों पर झोपड़ी में लगाई आग लगाने का आरोप

Tue, 05 Sep 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 05 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bullies accused of setting fire to hut
बांदा। दबंगों ने अनुसूचित जाति की महिला की झोपड़ी में आग लगा दी। आग की लपटे देख आसपास के लोगों ने किसी तरह से झोपड़ी में सो रहे बच्चे और परिजनों को बाहर निकाला। झोपड़ी की आग बुझाई। तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के खमरखा गांव निवासी रामकली ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह परचून की दुकान किए हैं। सोमवार को सुबह ढाई बजे गांव के ही एक दबंग ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। झोपड़ी और गुमटी धू-धूकर जलने लगी। आग की लपटें देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। किसी तरह झोपड़ी में सो रही रामकली व उसके बच्चे और अन्य रिश्तेदारों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

जब तक गृहस्थी आग पर काबू पाया गया, तब तक गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। रामकली ने बताया कि गांव का दबंग उससे जबरदस्ती पांच हजार रुपये का सामान उधार ले चुका है। उसने उधारी से मना किया, इससे नाराज होकर उसने आग लगाकर जिंदा मारने का प्रयास किया है। घटना की तहरीर थाने में दी थी। पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। सोमवार को वह एसपी से मिली। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed