{"_id":"64b98be5e5043d2f44084a15","slug":"btech-student-killed-in-vehicle-collision-banda-news-c-212-1-bnd1001-653-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वाहन की टक्कर से बीटेक छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वाहन की टक्कर से बीटेक छात्र की मौत
विज्ञापन
नरैनी। मित्र के घर निमंत्रण से लौट रहे बाइक चालक बीटेक के छात्र को वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव निवासी वैश्वरनंद उर्फ वैश्यवन त्रिपाठी (24) अपने मित्र जीतू गर्ग निवासी नरैनी के घर बुधवार रात निमंत्रण में गया था। वहां से करीब 10:45 बजे वह वापस लौट रहा था। तभी पनगरा गांव में केन नहर पुल स्थित चिकित्सा पल्लव के सामने बांदा से जा रहे वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन एंबुलेंस से उसे नरैनी सीएचसी ले गए। वहां डॉ. दिनेश वर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता अनंतराम त्रिपाठी ने बताया कि वैश्यवन लखनऊ से बीटेक किए था। घर में रहकर पीसीएस की ऑनलाइन कोचिंग कर रहा था। दो भाइयों में बड़ा था। नरैनी कोतवाल अरविंद सिंह गौर ने बताया कि मौके से वाहन भाग निकला था। अभी तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।