{"_id":"8a5946b02aaff6dbd6c4b79b13d86bc2","slug":"bsp-will-contest-the-district-panchayat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा लड़ेगी जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा लड़ेगी जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 03 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव बसपा पूरे दमखम
विज्ञापन
से लड़ेगी। इस बात का निर्णय यहां आयोजित बसपा की मंडल स्तरीय बैठक में
लिया गया। साथ ही मौजूदा केंद्र और राज्य सरकारों की पोल खोलने के लिए
कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का निर्देश दिया है।
गुरुवार को जिला परिषद चौराहा स्थित ताज गार्डेन सभागार में बसपा की मंडल स्तरीय बैठक में जोनल कोआर्डिनेटर नौशाद अली और लालाराम अहिरवार ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव बसपा पूरे जोश से लड़ेगी।
बुंदेलखंड की सभी जिला पंचायतों में प्रत्याशी खड़े किए जाएंगे। इसके अलावा 2017 के विधान सभा चुनाव में बहन जी को मुख्यमंत्री बनाना है।
मानिकपुर (चित्रकूट) विधायक चंद्रभान पटेल और निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव वर्मा ने कहा कि सपा और सांप्रदायिक पार्टियों के कारनामों को उजागर करना है। विधान सभा क्षेत्र अध्यक्षों से छह दिसंबर को भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर विधान सभा क्षेत्र से एक-एक बस लेकर लखनऊ पहुंचने को कहा गया।
बैठक में पूर्व विधायक अनिल अहिरवार, मुमताज अली, रामकिशोर वर्मा, बीएम कुशवाहा, लल्लू प्रसाद निषाद, अभिषेक भाष्कर, जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा (बांदा), राजकुमार अहिरवार (महोबा), वीरेंद्र वर्मा (हमीरपुर), राम लखन निषाद (चित्रकूट) सहित मंडल के चारों जिलों के बसपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।