फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Brothers fight with sticks in a dispute over breaking the fence, couple injured

Banda News: मेड़ तोड़ने के विवाद में भाइयों में चली लाठी, दंपती घायल

Sat, 19 Oct 2024 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Brothers fight with sticks in a dispute over breaking the fence, couple injured
बांदा। मेड़ तोड़ने के विवाद को लेकर भाइयों के बीच लाठी चल गई। छोटे भाई व उसकी पत्नी ने बड़े भाई व उसकी पत्नी को लाठी डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा गांव निवासी सुशीला (26) को शुक्रवार को दोपहर उसके देवर रामपाल व देवरानी गुड़िया ने घर से घसीट कर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारा पीटा। इस बीच सुशीला का पति रामफल (35) खेत से बकरी चराकर अपने घर पहुंचा तो उसे भी लाठी-डंडों से मारकर गंभीर घायल कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती रामफल व सुशीला ने बताया कि गुरुवार की रात रामपाल ने उसके खेत की मेड़ तोड़ दी थी। सुबह जब वह खेत गए तो मेड़ टूटी हुई मिली। इस पर रामफल वहां रुककर बकरी चराने लगा। सुशीला घर आ गई। उसने गुड़िया और रामपाल से उलाहना दिया तो गुड़िया ने उसके बाल पकड़कर जमीन में पटक दिया और लात-घूंसों व लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। पड़ोसियों ने आकर बीच-बचाव किया। घायल दंपती थाने पहुंचे। वहां से पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराने की बात कही। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed