फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Brother-in-law and sister-in-law killed in Bolero collision in Banda

दुनिया छोड़ गए देवर-भाभी: बाइक से जा रहे धुन्नू और शांति को बोलेरो ने मारी टक्कर, प्यारी की शादी में जा रहे थे

Mon, 19 Jun 2023 10:39 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 19 Jun 2023 10:39 PM IST
सार

मृतका के चचेरे भाई अरुण ने बताया कि शांति के मायके पुनाहुर में ताऊ जगन्नाथ यादव की पुत्री प्यारी की शादी थी। उसी में शामिल होने के लिए दोनों बाइक से आ रहे थे। 

विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law killed in Bolero collision in Banda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बांदा स्थित बिसंडा थाना क्षेत्र में सोमवार रात साढ़े आठ बजे बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार देवर भाभी गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी भेजा। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिए गए। यहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।

विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के भुसासी गांव निवासी धुन्नू (18) पुत्र रामभवन अपनी भाभी शांति (20) पत्नी नत्थू के साथ बाइक से पुनाहुर गांव जा रहा था। रास्ते में रात करीब साढ़े आठ बजे बिसंडा थाना क्षेत्र में गड़ांव गांव के पास बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी भेजा। जहां पर हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में रात करीब नौ बजे डॉ. आकाश सिंह ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

मृतका के चचेरे भाई अरुण ने बताया कि शांति के मायके पुनाहुर में ताऊ जगन्नाथ यादव की पुत्री प्यारी की शादी थी। उसी में शामिल होने के लिए दोनों बाइक से आ रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। 

मृतका के परिवार में तीन वर्ष की बेटी है। पति खेती किसानी करता है। थाना प्रभारी कृष्णदेव त्रिपाठी ने बताया कि दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। सूचना मिली है कि दोनों की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी में रखवा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed