फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Broken the record of 12 years , the hottest day Saturday

टूटा 12 साल का रिकार्ड, शनिवार सबसे गर्म दिन

Sat, 09 May 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 09 May 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Broken the record of 12 years , the hottest day Saturday

बुंदेलखंड के चित्रकूटधाम मंडल में शनिवार को सूरज नेे जमकर सितम ढाया। तपिश और लू ने पिछले 12 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। दिन भर लू के थपेड़ों और जिस्म झुलसा देने वाली धूप के बीच अधिकतम पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

विज्ञापन


यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पारे के इस पैमाने ने मई माह में वर्ष 2003 के बाद ये तेवर दिखाए हैं। रात को न्यूनतम पारा भी 30.5 डिग्री पर तपा रहा है। यह भी कई वर्षों का रिकार्ड है। नौतपा के अभी 11 दिन बाकी हैं। इससे पहले ही गर्मी अपने रौद्र रूप में आ गई है।
विज्ञापन


इंसान और पशु-पक्षी सभी बेहाल हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक एक-दो दिन मे बादल या बारिश के आसार बन सकते हैं। लेकिन उसके बाद भी गर्मी तेवर दिखाएगी। शनिवार को सुबह सूर्योदय के चंद घंटों बाद ही दिन तपने लगा। सुबह 9 बजे के बाद तपिश और लू असहनीय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर निकलना दूभर हो गया। करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म पुरवा हवा ने और सितम ढाया। दोपहर में सड़कों व बाजारों में सन्नाटा छा गया। दोपहर एक बजे पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भीषण गर्मी के कारण ज्यादातर लोग घरों में दुबके रहे।


जिन्हें निकलना मजबूरी थी, वे लू और धूप से बचने के जतन सड़कों पर भी करते रहे। कुछ लोग रास्ते में अपने ऊपर ठंडा पानी डालते देखे गए। अंधाधुंध कटौती और फाल्टों के कारण बिजली बंद रहने से लोग घरों में कूलर, एसी या पंखे भी नहीं चला सके। उधर, रात में भी राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed