{"_id":"6616e12f16ab7bc3080a07f4","slug":"bring-glory-to-the-district-by-voting-85-percent-cdo-banda-news-c-212-1-sknp1008-109142-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"85 प्रतिशत मतदान कर जिले का नाम रोशन करें: सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
85 प्रतिशत मतदान कर जिले का नाम रोशन करें: सीडीओ
विज्ञापन
बांदा। कलक्ट्रेट में बुधवार को स्वीप की बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी/ स्वीप प्रभारी वेद प्रकाश मौर्य ने कहा कि निर्वाचन 20 मई, 2024 को मतदाता 85 प्रतिशत मतदान कर जिले का नाम रोशन करें।
कहा कि कम मतदान वाले स्थलों की पहचान और जागरूकता करना जरूरी है, ऐसे स्थलों का चयन कर ड्यूटी में लगाए गए अधिकारी मौके पर जाकर लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करें। बेसिक शिक्षाधिकारी बुलावा टोली का गठन एवं संकल्प पत्र का वितरण समय से घर-घर कराकर मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य किये जाने के लिए जागरूक करें।
जिला विद्यालय निरीक्षक स्कूल, कॉलेजों एवं महाविद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराकर निर्वाचन सम्बन्धी जानकारी देकर मतदाताओं को जागरूक करेगें। कहा कि स्वीप गतिविधियों का पर्यवेक्षण और मूल्याकंन खण्ड विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी द्वारा किया जाएगा। खाद्यान वितरण दिवस के दौरान उचित दर विक्रेता द्वारा भी अधिक से अधिक मतदान करने के बारे में लोगों को बतायेंगे। बैनर, होल्डिंग, नारा, लेखन तथा दवा के पर्चों पर संकल्प पत्र वितरण, पेन्टिंग, रंगोली, मेहंदी, निबंध सहित नगरपालिका की गाडियों के माध्यम से गीत, नारा बजाकर आमजनों को जागरूक किया जायेगा।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, दिव्यांग कल्याण अधिकारी, जल-जीवन मिशन आदि अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्वाचन संबंधी कार्यों को बहुत ही संवेदनशील / लगनशील होकर कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। अपर जिला अधिकारी न्यायिक एवं समस्त संबंधित उपस्थित रहे।