{"_id":"585042174f1c1bad5d649f4e","slug":"branches-will-hand-over-the-keys-to-lock-in-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रांचों में ताला डाल सौंप देंगे चाबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रांचों में ताला डाल सौंप देंगे चाबियां
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैश के संकट से खाता धारकों के साथ अब बैंक कर्मियों का धैर्य भी टूट रहा है। यूनाइटेड फोरम आफ इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक इंप्लाइज यूनियन ने बैंक प्रबंधक को दोटूक चेतावनी दी है कि पर्याप्त कैश की उपलब्धता नहीं कराई गई तो सभी ब्रांचों में ताले डालकर प्रधान कार्यालय के हवाले कर देंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को यूनियन पदाधिकारियों ने संयुक्त हस्ताक्षरों से बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक को दिए छह सूत्री ज्ञापन में कहा कि नोटबंदी के बाद बैंक ब्रांचों में विषम परिस्थितियां पैदा हो गईं हैं। मांग की कि पर्याप्त कैश उपलब्ध कराया जाए। साथ ही ग्रामीण बैंक में करेंसी चेस्ट की शीघ्र स्थापना हो।
विज्ञापन
बड़े खाताधारकों को जरूरत के मुताबिक स्वाइप मशीनें उपलब्ध कराई जाए। बैंक में नेट बैंकिग और मोबाइल बैकिंग की व्यवस्था हो। साथ ही बैंक कर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा का इंतजाम किया जाए। यूनियन ने खबरदार किया है कि इन मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं हुआ तो शाखा संचालन में सहयोग संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
मजबूरन वह शाखाओं की चाबियां प्रधान कार्यालय में जमा कर देंगे। संयुक्त हस्ताक्षरों से ज्ञापन देने वालों में एआईबीईए, बीएमएस, अरेबिया और एआईबीईएम के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल हैं। संयोजक टीडी सागर ने बताया कि यह निर्णय सभी यूनियन की संयुक्त बैठक में लिया गया।