{"_id":"60c38deaea85a30ac943ef19","slug":"body-of-health-officer-doing-covid19-duty-found-in-suspicious-circumstances","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांदा: संदिग्ध हालात में कोविड-19 ड्यूटी कर रहे स्वास्थ्य अधिकारी का शव मिला, कांस्टेबल पिता बता रहे साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: संदिग्ध हालात में कोविड-19 ड्यूटी कर रहे स्वास्थ्य अधिकारी का शव मिला, कांस्टेबल पिता बता रहे साजिश
Fri, 11 Jun 2021 09:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 11 Jun 2021 09:53 PM IST
सार
सीएचओ आकाश सचान (27) का सड़क किनारे खंती में शव पड़ा मिला था। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने पिता मनोज सचान को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजनों के आने पर पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा में बिसंडा पीएचसी के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस सड़क हादसा मान रही, जबकि मृतक के कांस्टेबल पिता साजिश के तहत हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक सीएचओ मूलरूप रूप से कानपुर के बर्रा विश्व बैंक कालोनी के रहने वाले थे।
बृहस्पतिवार सुबह अमवां गांव के पास सीएचओ आकाश सचान (27) का सड़क किनारे खंती में शव पड़ा मिला था। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने पिता मनोज सचान को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजनों के आने पर पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।

मृतक के पिता व इटावा में तैनात कांस्टेबल मनोज सचान ने बताया कि घटनास्थल को देखकर सड़क हादसा कम साजिश ज्यादा लग रही है। आकाश की कोविड-19 में ड्यूटी थी। बताया जा रहा कि 9 जून को किसी मरीज ने फोन पर दवा की जरूरत बताई थी। वह अकेले बाइक पर मरीज को दवा पहुंचाने के लिए अमवां गांव गए थे।
अगले दिन बृहस्पतिवार (10 जून) को उसकी मौत की सूचना मिली। आकाश बिसंडा में किराये का घर लेकर अपने चाचा इंद्रजीत सचान के साथ रहते थे। पिता के मुताबिक आकाश पूर्व में हैलट व उर्सला अस्पतालों में संविदा पर सेवारत थे। करीब सवा साल पूर्व स्थायी नियुक्ति होने पर बांदा में तैनाती मिली। बताया कि आकाश की पत्नी पारुल कानपुर में रहकर बी. फार्मा कर रही हैं।
उसके चार साल का एक पुत्र है। थाना इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना में मौत प्रतीत हो रही है। दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।