फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP's village chalo campaign from 4th February

Banda News: भाजपा का गांव चलो अभियान चार फरवरी से

Wed, 31 Jan 2024 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 31 Jan 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
BJP's village chalo campaign from 4th February
बांदा। भाजपा के गांव चलो अभियान की कार्यशाला में प्रत्येक प्रवासी से अपने आवंटित बूथ में 24 घंटे प्रवास का आह्वान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिशा निर्देशन में चार से 11 फरवरी तक चलाए जाने वाले गांव चलो अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, इसके लिए मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मंडल प्रभारी, मंडल प्रवासी, मंडल अध्यक्ष, अभियान के मंडल संयोजक के अलावा विधायक, सांसद, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे जिला भाजपा अध्यक्ष संजय सिंह ने अभियान की फोटो सरल एप पर अपलोड करने के साथ दो से पांच फरवरी के बीच प्रत्येक बूथ में मतदाता सूची के वाचन के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला भाजपा प्रभारी रामकिशोर साहू ने स्वच्छता अभियान चलाकर गांव चलो अभियान की शुरुआत करने के निर्देश दिए। गांव चलो अभियान के लिए वरिष्ठ नेता, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, मोर्चों, प्रकोष्ठ, कार्य विभाग सभी से प्रवासी कार्यकर्ता का चयन किया गया है। बताया गया कि प्रवासी कार्यकर्ता अपने लिए आवश्यक सामग्री, औषधि साथ लेकर जाएंगे।
तय किया गया कि 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मानना है। कार्यशाला को सांसद आरके सिंह पटेल ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता ने किया।

ये रहे मौजूद : इस अवसर पर नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, महिला आयोग सदस्य प्रभात गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, चेयरमैन मालती बासू, मतौंध चेयरमैन सुधीर सिंह, बबेरू ब्लाॅक प्रमुख रमाकांत पटेल, ब्लाॅक प्रमुख कमासिन रावेंद्र गर्ग, अनूप तिवारी, श्याम बाबू पाल, राकेश गुप्ता, रणजीत सिंह, सौरभ शिवहरे, प्रदीप मिश्रा, ब्रजेंद्र सिंह पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed