फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP will tell the reality of CAA and NRC

विरोध थामने को भाजपा का पहली से अभियान

Fri, 27 Dec 2019 07:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
BJP will tell the reality of CAA and NRC
जिला कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते क्षेत्रीय मंत्री सुधीर सिंह। - फोटो : BANDA
सीएए और एनआरसी को लेकर चल रहे देश व्यापी विरोध के मद्देनजर भाजपा ने जनसंपर्क अभियान चलाकर दोनों कानूनों के प्रति लोगों में भ्रम दूर करने का निर्णय लिया है। इसी श्रृंखला में शुक्रवार को बांदा जिला कार्य समिति की योजना बैठक में रणनीति तैयार की गई। पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री सुधीर सिंह भी इसमें उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सर्किट हाउस सभागार में आयोजित योजना बैठक में क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम दरअसल पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आकर बस गए लोगों को यहां की नागरिकता देने के लिए है। हिंदू, ईसाई, सिक्ख, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म मानने वालों को इंसाफ देने के लिए केंद्र सरकार यह एक्ट लाई है।
विज्ञापन

यह मुसलमानों के खिलाफ नहीं है। भारत के अल्पसंख्यकों का इस एक्ट से कोई नुकसान नहीं है। विपक्षी दल उन्हें गुमराह कर दुष्प्रचार कर रहे हैं। भ्रम फैलाकर दंगा भड़का रहे हैं। क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर इस अधिनियम को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अभियान पहली से पांच जनवरी तक चलेगा। जनसंपर्क, सामाजिक संपर्क और संवाद कार्यक्रम होंगे। छह से 15 जनवरी तक रैली व सभाएं होंगी। मीडिया व सोशल मीडिया की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम के जिला संयोजक उत्तम सक्सेना ने बताया कि इसके लिए भाजपा के पदाधिकारियों, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों आदि को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

योजना बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह ने की। नरैनी विधायक राजकरन कबीर सहित पूर्व विधायक बालमुकुंद शुक्ल, संजय सिंह, राकेश मिश्र, सत्यदेव अवस्थी, विवेकानंद गुप्त, प्रेमनारायण द्विवेदी, शीला सिंह, ममता मिश्रा, वंदना गुप्ता, जागृति वर्मा, रामहित निषाद, मुदित शर्मा, राजेश सिंह परिहार, रामकेस निषाद, धर्मेंद्र त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed