फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP will improve if SP comes on the road

Banda News: सपाई सड़क पर उतरे तो सुधर जाएंगे भाजपाई

Thu, 17 Aug 2023 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
BJP will improve if SP comes on the road
बांदा। लोकसभा चुनाव नजदीक आते देख वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल सिंह यादव पुराने रौ में दिखाई दिए। सपाइयों में जोश भरते हुए कहा कि सपा का हर कार्यकर्ता लड़ाकू व संघर्षशील है। वह सड़क पर उतरेंगे तो भाजपाई अपने आप सुधर जाएंगे। पार्टी के अन्य वक्ताओं ने बूथ अध्यक्षों पर फोकस रखते हुए उनके मान सम्मान की बात कही। केंद्र व प्रदेश सरकार की खामियां और पूर्व सपा सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने को कहा। वरिष्ठ सपा नेताओं ने बांदा व चित्रकूट जिले के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर 2024 लोक सभा चुनाव में कामयाबी के गुर बताए। सपा के शिविर में मीडिया को प्रवेश नहीं दिया गया और सपाइयों को भी फोटो खींचने से मनाही थी।
विज्ञापन


पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय मैदान में लोक जागरण अभियान के तहत बनाए गए विशाल पंडाल में बुधवार को बांदा व चित्रकूट जिले के सपाईयों का जमावड़ा लगा। यहां आए सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं। अब उनका कार्यकर्ता चुप बैठने वाला नहीं है। हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वह सड़क पर उतरेंगे तो भाजपाई अपने आप सुधर जाएंगे। कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा डरपोक नंबर-एक है। जब हम सड़क पर आ जाएंगे तो यह अपने आप सुधर जाएंगे। विपक्षी पार्टियों के इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि मिलजुल कर चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा को यूपी से हराकर भेजेंगे।
विज्ञापन


वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व मंत्री रामअचल राजभर ने कहा कि चुनाव में जीत का दारोमदार बूथ अध्यक्षों पर है। बूथ व सेक्टर अध्यक्ष इधर-उधर चुनाव संपर्क में जाने की बजाय अपने क्षेत्र में रहे। सपा प्रबुद्ध महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर वी पांडेय ने कहा कि रामराज समाजवाद से आएगा। भगवान श्रीराम ने कोलभील, निषाद व दलितों को साथ में लेकर सोने की लंका में रहने वाले रावण को परास्त किया। रावण पूंजीवादी व्यवस्था का पोषक था। उसी व्यवस्था पर भाजपा पर चल रही है। भाजपा को परास्त करने के लिए विभीषणों की तलाश करें। सुधीर पवार ने किसानों को लेकर सरकार की बदनियती बताई। पूर्व सांसद व राष्ट्रीय महासचिव विशम्भर प्रसाद निषाद ने भाजपा को जातीय जनगणना से बचने को लेकर आड़े हाथों लिया। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता लाल जी वर्मा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, बबेरू विधायक विशम्भर सिंह यादव, ईशान सिंह लवी, शेखर शर्मा, अशोक दीक्षित, मोहन साहू, मदन गोपाल टंका, चित्रकूट जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज यादव, पूव सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व विधायक वीर सिंह, गुलाब खां समेत सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed