फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP state president served prasad to devotees

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं को परोसा प्रसाद

Tue, 17 Dec 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
BJP state president served prasad to devotees
सिमौनीधाम में श्रद्धालुओं को भोजन परोसते भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : BANDA
बबेरू। सिमौनीधाम मेला में सोमवार को दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्वनी चौबे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी स्वामी अवधूत महाराज के दर्शन किए। नागरिकता संशोधन बिल को लेकर मीडिया द्वारा किए गए सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वे यहां स्वामी अवधूत महाराज के दर्शन को आए हैं। राजनीतिक बात करना ठीक नहीं है। कुरेदने पर नागरिकता संशोधन बिल की वकालत करते हुए इसे उचित ठहराया। अपने हाथों से पंगत में बैठे श्रद्धालुओं को भोजन परोसा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे के साथ उनकी धर्मपत्नी नीता चौबे भी थीं। उन्होंने मेले का भ्रमण किया और प्रसाद ग्रहण किया। स्वामी अवधूत महाराज से आशीर्वाद लिया। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भंडारा आदि का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि स्वामी अवधूत महाराज के त्याग और तपस्या से सिमौनीधाम में यह आयोजन होता है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यहां राजनीति से ऊपर उठकर हर राजनीतिक दल के लोगों को आना चाहिए।
विज्ञापन

यह स्वामी अवधूत महाराज की कर्म भूमि है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल देश हित में है। कहा कि कांग्रेस सरकार ने इसे मंजूरी नहीं दी थी। विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, प्रकाश द्विवेदी, राजकरन कबीर व बृजेश प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह सहित संतोष गुप्ता, विवेकानंद गुप्ता, अजय पटेल, राजेश द्विवेदी, आनंद स्वरूप द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, चेयरमैन सुखदेव, जगराम सिंह आदि उपस्थित रहे। इन सभी ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। व्यवस्थाओं में पीआरडी जिला कमांडेंट महेश गुप्ता के निर्देशन में लगभग एक सैकड़ा जवान कार्यरत हैं। उधर, जेपी शर्मा इंटर कालेज, बजरंग इंटर कालेज के स्काउट-गाइड भी मेले की व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुबन में साधुओं का डेरा, भजनों की गूंज
बबेरू। सिमौनीधाम मेला में बड़ी संख्या में साधुओं ने डेरा डाल लिया है। उनकी व्यवस्था मधुबन में की गई है। उनके भजन और जयघोष से आसपास का क्षेत्र गूंज रहा है। उधर, मेला परिसर में सर्कस और झूला भी आकर्षण का केंद्र है। शृंगार सामग्री की दुकानों में महिलाओं की भीड़ लग रही है। स्वास्थ्य, मंडी, मनरेगा, जल संस्थान, बिजली, बाल विकास, हथकरघा, हैंडलूम, एक्सपो आदि विभागों के स्टालों मे भी भीड़ जुट रही है। एसडीएम महेंद्र प्रताप और क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप लगातार सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर नजर रखे हैं।
मीराबाई नाटक से मोहा दर्शकों का मन
बबेरू। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सोमवार को कलाकारों ने मीराबाई नाटक प्रस्तुत किया। इसमें दर्शाया गया कि मीराबाई मेवाड़ (राजस्थान) के राजघराने की बेटी हैं। वह रात-दिन भक्ति में लीन रहती हैं। देवर विक्रमनाथ अपराध करता था। राजा द्वारा मीरा को दिया गया विष अमृत बन गया। मंचन कलाकारों में पुष्पेंद्र द्विवेदी (विक्रम राजा), दिनेश (मीरा), विपिन तिवारी (श्रीकृष्ण), लवलेश रामराज (व्यास), विनोद मैत्री, धनंजय (मीरा की मां), शिवशंकर (संत), संजय (भोजराज), रमेशचंद्र (सपेरा) और संजय छोटा ने मंत्री का अभिनय किया।
खादी ग्रामोद्योग आयोग के स्टॉल का उद्घाटन
बबेरू। सिमौनीधाम मेला में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, लखनऊ के तत्वावधान में ग्राम विकास समिति, कानपुर ने अपना स्टाल लगाया है। सोमवार को इसका उद्घाटन मेला प्रभारी/एसडीएम महेंद्र प्रताप ने फीता काटकर किया। क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह भी उपस्थित थे। आयोजक डीके व्यासदेव ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि आयोग के जरिये सरकार की विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं का प्रचार व प्रसार किया जा रहा है। लखनऊ से आए सहायक समन्वयक ने बताया कि स्टाल में कश्मीरी ऊनी कपड़े, फुटवियर, मसाले, आचार, पापड़, मुरब्बा, हैंडीक्राफ्ट रेशम वस्त्र आदि उपलब्ध हैं। उद्घाटन के मौके पर अनुज पांडेय, आनंद द्विवेदी, आरके वर्मा इत्यादि उपस्थित थे।

अंत:करण निर्मल हो तभी प्रभु की कृपा
बबेरू। श्रमदानियों और श्रद्धालुओं को दिए उपदेश में स्वामी अवधूत महाराज ने कहा कि श्रमदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। भगवान की चाहे जितनी पूजा करो, जब तक अंत:करण निर्मल नहीं होगा तब तक प्रभु की कृपा संभव नहीं है। कहा कि मनुष्य को नि:स्वार्थ भाव से भगवान की भक्ति करनी चाहिए। भक्ति में कामना नहीं होनी चाहिए। तभी ये सफल होगी। कहा कि सृष्टि में ऐसे भी भक्त हुए हैं जो भगवान द्वारा दिए वरदान से उन्हीं को नष्ट करने में जुट गए। ऐसी कामना लेकर भगवान के पास जाना बेकार है। ज्ञान और वैराग्य से परम शांति मिलती है। अवधूत महाराज ने हनुमान जी का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी तरह सभी को श्रमदान करना चाहिए।

सिमौनीधाम आए केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे। साथ में उनकी धर्मपत्नी नीता चौबे।

सिमौनीधाम आए केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे। साथ में उनकी धर्मपत्नी नीता चौबे।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed