फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP president's son creates ruckus on police slap

भाजपा अध्यक्ष के बेटे को पुलिस के तमाचे पर बवाल

Tue, 17 Mar 2020 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
BJP president's son creates ruckus on police slap
सिविल लाइन पुलिस चौकी में भाजपा अध्यक्ष के पुत्र से बातचीत करते कोतवाल और उपस्थित भाजपाई। - फोटो : BANDA
बांदा। दोपहिया वाहनों की चेकिंग के दौरान सिविल लाइन पुलिस चौकी के पास भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद के किशोर उम्र बाइक चालक बेटे जयप्रकाश निषाद को कांस्टेबल द्वारा तमाचा जड़ देने पर बवाल हो गया। भाजपाई एकजुट होकर विपक्ष की भूमिका में आमादा हो गए। पहले सिविल लाइन चौकी घेरी।
विज्ञापन

फिर शहर कोतवाली। कोतवाली में हंगामे के दौरान कुछ सिपाहियों ने युवा मोर्चा के भाजपाइयों की डंडे से पिटाई कर दी। कई घायल हो गए। देर शाम तक हंगामा जारी रहने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से तमाचा जडने वाले दोनों कांस्टेबल राजेंद्र और विमलेश को निलंबित कर दिया। उधर, डंडे चलाने वाले हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई शुरू हो गई है। अधिकारियों की बिना अनुमति के डंडे चलाए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे भाजपा अध्यक्ष का बेटा जिला अस्पताल से अपनी दवा लेकर बाइक पर घर जा रहा था। अस्पताल के नजदीक स्थित सिविल लाइन पुलिस चौकी के सामने पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस कर्मियों ने भाजपा अध्यक्ष के बेटे जयप्रकाश को रोका तो उसने अपना परिचय बता दिया। आरोप है कि इस पर चौकी के कांस्टेबल राजेंद्र और विमलेश ने जयप्रकाश को थप्पड़ जड़ दिए। यह खबर फैलते ही भाजपाई चौकी आ गए और हंगामा शुरू कर दिया। कई अधिवक्ता भी पहुंच गए। भाजपा जिलाध्यक्ष अधिवक्ता हैं। यहां कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने काफी समझाया-बुझाया। लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद शाम को भाजपाइयों का जत्था शहर कोतवाली पहुंच गया। इनमें ज्यादातर भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता थे। कोतवाली के सामने जाम लगा दिया। कुछ कार्यकर्ता कोतवाली के अंदर धरने पर बैठ गए। पुलिस विरोधी नारे गूंजते रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद सहित पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, अशोक त्रिपाठी जीतू, अखिलेश श्रीवास्तव, प्रेमनारायण द्विवेदी, अतुल मोहन द्विवेदी आदि पहुंच गए। इन सभी नेताओं से क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा से देर तक वार्ता चली।
कुछ ही देर बाद वार्ता के बीच से भाजपा नेता नाराजगी की अवस्था में बाहर निकल गए। इस पर धरना में बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारे तेज कर दिए तभी कुछ पुलिस कर्मियों ने उन पर डंडे बरसाकर खदेडना शुरू कर दिया। अतर्रा नगर पालिका सभासद सुशील कुमार खरे सहित कार्यकर्ता सुधीर मिश्रा व नीरज रैकवार सहित कई अन्य घायल हो गए। इस पर हंगामा बढ़ गया। भाजपा नेताओं ने कोतवाली में धरना जारी रखा। देर शाम एडीएम संतोष बहादुर सिंह और अपर एसपी एलबीके पाल कोतवाली पहुंचे और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाकर भाजपा नेताओं का धरना खत्म कराया।
देर रात नगर क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा ने बताया कि तमाचा जडने के आरोपी कांस्टेबल राजेंद्र व विमलेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही अधिकारियों की बिना अनुमति के डंडे चलाने वाले हेड कांस्टेबल सुरेंद्र यादव और रीतेश मौर्या पर कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को संस्तुति की गई है। माना जा रहा है कि देर रात तक यह दोनों पुलिस कर्मी भी सस्पेंड किए जाएंगे।
जिले में जगह-जगह भाजपाइयों ने लगाया जाम
बांदा। भाजपा अध्यक्ष के बेटे के साथ बदसुलूकी को भाजपाइयों ने बड़ा मुद्दा बना लिया। जिलेभर में धरना-प्रदर्शन शुरू हो गए। मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला व महामंत्री छत्रपाल सिंह सहित घनश्याम सोनी, सरोज वर्मा, कन्हैया श्रीवास्तव आदि ने बदौसा थाने में धरना दिया। तिंदवारी में मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी के नेतृत्व में थाने के सामने हाईवे जाम किया गया।

गिरवां में मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला के नेतृत्व में नरैनी मार्ग को जाम कर दिया गया। ऋषि अवस्थी, अमरमणि तिवारी, मुन्नीलाल चौरसिया आदि शामिल रहे। लगभग डेढ़ घंटे यातायात ठप रहा। पैलानी और महुआ में भी भाजपाइयों ने पुलिस के विरोध में प्रदर्शन किए और जाम लगाए।

कोतवाली परिसर में धरना देते भाजपाई।

कोतवाली परिसर में धरना देते भाजपाई।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed