फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP is an organization based on ideological basis

भाजपा वैचारिक आधार पर चलने वाला संगठन

Mon, 14 Sep 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
BJP is an organization based on ideological basis
बांदा। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा सेक्टर संयोजक और सेक्टर प्रभारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से वर्चुअल कार्यशाला हुई। प्रदेश महामंत्री व कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि सभी के त्याग के बल में आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि भाजपा वैचारिक आधार पर चलने वाला संगठन है। जो किसी परिवार या जाति पर आधारित नहीं है।
विज्ञापन

कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की। कार्यशाला में तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के पैलानी, जसपुरा, बड़ोखर तथा तिंदवारी मंडलों के सेक्टर प्रभारी तथा सेक्टर संयोजक ऑनलाइन थे।
विज्ञापन

वर्चुअल कार्यशाला का संयोजन आईटी सेल जिला संयोजक मोहित गुप्ता ने किया। कार्यशाला में विधायक बृजेश कुमार प्रजापति, कमलेश अवस्थी, जगतवीर सिंह, सुधीर सिंह, भूरेलाल फौजी, शीला सिंह, रामहित कश्यप, मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस को संगठन सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगा। 15 को पिछड़ा वर्ग मोर्चा 70 गरीबों को चश्मा बांटेगा। 16 को 70 सार्वजनिक स्थलों में स्वच्छता अभियान, 17 को 70 दिव्यांगों को विभिन्न उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदान करने के साथ 70 गरीब बस्ती एवं अस्पतालों में फल वितरण होगा।

18 को जिले की 70 ग्राम सभाओं में स्वच्छता अभियान चलेगा और प्लास्टिक मुक्त का संकल्प लिया जाएगा। 19 सितंबर को किसान मोर्चा के तत्वावधान में 70 ग्राम पंचायतों में पौधरोपण होगा। जिलाध्यक्ष ने कहा की 14 सितंबर से 2 अक्तूबर गांधी जयंती तक दो चरणों में सेवा सप्ताह के कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed