फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP government is mortgaging the country in the hands of capitalists: Pal

पूंजीपतियों के हाथ देश गिरवी रख रही भाजपा सरकार : पाल

Sat, 05 Oct 2024 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
BJP government is mortgaging the country in the hands of capitalists: Pal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदा। भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार में निजीकरण को बढ़ावा देकर पूंजीपतियों के हाथ में देश की अर्थव्यवस्था को गिरवी रखने का काम किया जा रहा है। सार्वजनिक उपक्रमों में आए दिन ताले बंद हो रहे हैं अथवा उन्हें पूंजीपतियों के हाथ औने-पौने दामों में बेचा जा रहा है। ये बातें सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने शुक्रवार को यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं।
अलीगंज स्थित निजामी हाल में आयोजित पीडीए जन पंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना ही देश के संविधान में प्रदत्त सामाजिक न्याय का आधार बनेगी। सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हो रहे हैं। यह एक सोची समझी साजिश है। भाजपा सरकार आरक्षण को खत्म करने पर तुली हुई है। देश का किसान व नौजवान परेशान है। महिलाएं असुरक्षित हैं।
विज्ञापन

हत्या, लूट, डकैती एवं बलात्कार की घटनाएं आम हो चुकी हैं। उन्होंने पीडीए की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि 2014 में सत्ता में आई भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यह पीडीए की जागरूकता का ही परिणाम है कि लोकसभा चुनाव में सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कार्यकर्ताओं को जोश में होश न खोने की सलाह दी। प्रदेश में 2027 में सपा की सरकार बनाने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से जुट जाने की अपील की।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed