फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bitter Kdali river water to quench thirst rural

कड़ैली नदी के कड़वे पानी से प्यास बुझा रहे ग्रामीण

Mon, 12 Jan 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो्/ अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो्/ अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 12 Jan 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bitter Kdali river water to quench thirst rural

ठंड और कोहरे के मौसम में भी कई गांवोें में पेयजल

विज्ञापन
संकट है। यहां के लोग दूर बह रही नदी का कड़वा पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं। कड़ाके की ठंड में मासूम बच्चे और महिलाएं कई किलोमीटर से सिरों पर पानी ला रहे हैं। यहां हैंडपंप के वादे हर चुनाव में नेता करते हैं, बाद में इस तरफ मुड़कर कोई नहीं देखता।

दस्यु प्रभावित क्षेत्र के बघोलन गांव में पीने के पानी का संकट है। गर्मियों में तो पानी की मारामारी होती ही है। ठंड में भी पानी का अकाल है। मइयादीन पटेल, गुजरतिया, उमा देवी, लाला गुप्ता, पवन, संगीता, सावित्री ने बताया कि वह दो किमी दूर कड़ैली नदी से पानी लाकर अपनी और मवेशियों की प्यास बुझाते हैं।

नदी का पानी प्रदूषित होने से बीमारी का खतरा है। दस साल से वे इसी तरह जिंदगी बसर कर रहे हैं। तड़के ही परिवार की महिलाएं और बच्चे बर्तन लेकर नदी की ओर कूच कर जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हैंडपंप की मांग लंबे अरसे से की जा रही है।

चुनाव के दौरान नेता और जनप्रतिनिधि हर बार वादा कर जाते हैं, फिर मुड़कर नहीं देखते। मइयादीन पटेल ने रोष जताते हुए कहा कि अब किसी भी चुनाव में यहां के ग्रामीण वोट नहीं डालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed