{"_id":"5c475456bdec224c8b1aec94","slug":"bikes-hit-on-highways-one-dead-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बाइकें भिड़ीं, एक मरा, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर बाइकें भिड़ीं, एक मरा, दो घायल
Tue, 22 Jan 2019 11:05 PM IST
ASIF ASIF
बांदा
बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर से एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। इनमें से एक को नाजुक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। दोनों बाइकों के चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
घटना मंगलवार को शाम करीब 4 बजे की है। शहर के शंकर नगर का संदीप (35) पुत्र किशोरीलाल और उसका चचेरा भाई वीरेंद्र (24) पुत्र नत्थू प्रसाद एक ही बाइक पर बांदा से बरसड़ा गांव जा रहे थे। बांदा-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर शहर के बाहर शुक्ला ढाबे के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक टकरा गई।
बताते हैं कि बस को ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार बाइकें आमने-सामने जा टकराईं। दूसरी बाइक चालक जगदीश (52) पुत्र बिंदा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह शहर के खाईंपार मोहल्ले का रहने वाला था। दूसरी बाइक के दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से संदीप को कानपुर रेफर कर दिया गया। घायलों को यूपी-100 ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
हादसों में चार घायल
बांदा। नरैनी थाना क्षेत्र के गुढ़ाकलां गांव निवासी शिवशरण (65) पुत्र भगवानदीन मंगलवार की शाम रिश्तेदारी में पैदल जाते समय पुलिस लाइन चौराहा के पास बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र की उमा देवी (17) पुत्री राममिलन और शोभा (16) पुत्री हरीप्रसाद सोमवार की शाम खुरहंड इंटर कालेज से पढ़कर साइकिल से गांव जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गईं।
जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया निवासी पूजा (22) पत्नी चंद्रप्रकाश सोमवार को भूरागढ़ गांव से वापस जातेे समय क्योटरा चौराहे के पास रोडवेज बस की टक्कर से घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।