फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   bike riding uncle and nephew died due to bolero collision

Banda Accident: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत

Thu, 02 Feb 2023 07:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 02 Feb 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
bike riding uncle and nephew died due to bolero collision
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
बांदा जिले में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर चालक और अन्य सवार भाग निकले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया। उधर, सड़क सुरक्षा माह के बीच पिछले 24 घंटे में हादसे से पांच मौतें हो गईं। मरने वालों में तीन बाइक सवार थे।
विज्ञापन


मटौंध थाना क्षेत्र के जखौरा गांव के मजरा चमरहा निवासी पूर्व प्रधान बाबू का 22 वर्षीय पुत्र गोलू बाइक से बुधवार को शाम अपने पांच वर्षीय भतीजे रुद्र पुत्र शिवम के साथ मटौंध जा रहा था। तभी बांदा की तरफ से जा रही सफेद रंग की बोलेरो ने गौरिहार मोड़ पर गल्ला मंडी के पास बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


गोलू और रुद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। मृतक गोलू के पिता पूर्व प्रधान बाबू शव नहीं उठने दे रहे थे। उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। हालांकि बाद में बुजुर्गों के दखल से पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गोलू और रुद्र को मिलाकर सड़क हादसे में पिछले 24 घंटे में पांच मौतें हो गईं। मंगलवार को शाम कोतवाली देहात के बरगहनी गांव के पास कार की टक्कर से ऑटो सवार फूटाकुआं (पल्हरी) गांव निवासी संतूलाल (65) और सैमरा गांव निवासी चौकीदार कालीचरण (55) की मौत हो गई थी। एक अन्य सड़क दुर्घटना में कनवारा बाईपास के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार लालू निषाद की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed