फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike riding miscreants looted the farmer

Banda News: बाइक सवार बदमाशों ने किसान को लूटा

Sat, 27 May 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 27 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted the farmer
बांदा। जिला अस्पताल में बच्चे को भर्ती कराकर जा रहे बाइक सवार किसान को नकाबपोश बदमाशों ने पीटकर लूट लिया। पिटाई से वह बेहोशी की हालत में काफी देर पड़ा रहा। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव निवासी किसान बलराम (30) के पुत्र अंश (डेढ़ वर्ष) को बुखार आ रहा था। बलराम ने उसे जिला अस्पताल में गुरुवार को भर्ती कराया था। रात में बलराम जिला अस्पताल से अपने गांव जा रहा था। देहात कोतवाली के सहेवा नहर पुल के पास पहले से घात लगाए बैठे नकाबपोश तीन लोगों ने उसकी बाइक में लाठी लगाकर उसे रोक लिया।
विज्ञापन

उसकी तलाशी लेनी शुरू कर दी। किसान ने विरोध किया तो पीटकर गंभीर घायल कर दिया। किसान ने बताया कि मारपीट में वह बाइक से गिर पड़ा। बदमाश सात हजार रुपये व मोबाइल छीन कर भाग निकले। होश आने पर वह अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना बताई। छोटे भाई अरुण और पिता ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया कि वह हमलावरों को नहीं पहचानता। देहात कोतवाली एसआई नरेश प्रजापति ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घटना का पता लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed