{"_id":"661aca14fa9ef086480531a6","slug":"bike-riding-farmer-dies-due-to-collision-with-roadways-bus-banda-news-c-212-1-bnd1003-109259-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन
बांदा। गल्ला बेचकर शहर से गांव जा रहे बाइक सवार को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव के पास से 13 हजार रुपये गायब होने का आरोप लगाया है।
देहात कोतवाली के पचनेही गांव निवासी रामफल (35) पेशे से किसान थे। शुक्रवार को बांदा गल्ला मंडी में मटर व अन्य गल्ला बेचने पर 33,444 रुपये मिले थे। वह बाइक से गांव जा रहे थे। शहर कोतवाली के महोखर गांव के पास सामने से आई रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चाचा मइयादीन ने बताया कि तीन बहनों में इकलौता भाई था। घर में पत्नी आशा और दो पुत्र व एक पुत्री हैं। चाचा का आरोप है कि उसके पास 33,444 रुपये थे। इसमें से 13 हजार रुपये गायब हैं। रामफल के पास छह बीघा जमीन है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।