फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike riders collided with cattle and collided with divider, one dead, two critical

Banda News: मवेशी से टकराकर डिवाइडर से भिड़े बाइक सवार, एक की मौत, दो गंभीर

Sun, 15 Jun 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bike riders collided with cattle and collided with divider, one dead, two critical
धर्मवीर। - फोटो : परिजन।
बांदा। चित्रकूट से दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार तीन लोग शनिवार को सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मवेशी से टकराकर डिवाइडर से भिड़ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि किशोरी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के तिंदुही गांव निवासी रणवीर सिंह ने बताया कि बेटा धर्मवीर (22) मौदहा निवासी दोस्त राहुल (20) और रश्मि (13) के साथ शुक्रवार को चित्रकूट गए थे। कामतानाथ भगवान के दर्शन कर एक ही बाइक से वापस गांव आ रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह करीब पांच बजे मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अचानक बाइक के सामने मवेशी आ गया। इससे बाइक मवेशी से टकराकर डिवाइडर में टकरा गई। बाइक पर सवार तीनों लोग उछलकर सड़क पर गिर गए। सिर पर चोट आने से धर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल व रश्मि घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एक्सप्रेसवे एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। राहुल व रश्मि को भर्ती किया गया है। मोबाइल नंबर के आधार पर धर्मवीर के घरवालों को सूचना दी गई। पिता ने बताया कि धर्मवीर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह सुंदरलाल डिग्री कॉलेज मकरांव मौदहा से बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। घर में मां विनीता है। पिता खेती किसानी करते हैं। उनके पास दो बीघा जमीन है। मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में मवेशी सामने आने से डिवाइडर से टकराकर हादसा हुआ है। बाइक चालक धर्मवीर हेलमेट नहीं लगाए था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed