फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike rider woman crushed by truck, died

Band Accident: बाइकों की भिड़ंत में महिला सड़क पर गिरी, ट्रक से कुचलकर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 16 Jun 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 16 Jun 2023 01:12 AM IST
सार

सीओ गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bike rider woman crushed by truck, died
हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार महिला उछलकर सड़क पर जा गिरी। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक से कुचलकर उसकी मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के नादनमऊ गांव निवासी सुनीता (35) देवर भगवानदास (30) और भतीजे अंकित (18) के साथ बुधवार रात नौ बजे के करीब गांव से अपनी पुत्री कैलसिया के घर बांदा आ रहीं थी। देहात कोतवाली क्षेत्र के कुलकुम्हारी गांव के पास आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने में उनकी बाइक आगे हुई।
विज्ञापन

वैसे ही सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इससे सुनीता बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरी। इसी समय पीछे से आए ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में देवर और भतीजा भी घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां डॉक्टरों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। मृतका के दामाद मनोज ने बताया कि बुधवार को वह उनके घर आ रहीं थी। तभी यह हादसा हुआ। मृतका के पति शिवमोहन नागपुर में कमाते हैं। परिवार में दो पुत्रियां और दो पुत्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed