{"_id":"63ed241034147d73eb0b7674","slug":"bike-rider-shopkeeper-died-due-to-vehicle-collision-banda-news-c-12-1-81621-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: वाहन की टक्कर से दुकानदार की मौत, निमंत्रण में जाते समय हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: वाहन की टक्कर से दुकानदार की मौत, निमंत्रण में जाते समय हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Wed, 15 Feb 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:57 PM IST
सार
अतर्रा-बांदा मार्ग में अज्ञात वाहन की टक्कर से पूजा सामग्री दुकानदार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा जिले में पूजा सामग्री के दुकानदार की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। चित्रकूट से बबेरू जाते समय अतर्रा-बांदा मार्ग पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से उतरते समय पीछे से आए वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
चित्रकूट के कामदगिरी प्रमुख द्वार, सतना (मध्य प्रदेश) निवासी शिवशंकर गुप्ता (40) मंगलवार की देर शाम बाइक से चित्रकूट से बबेरू निमंत्रण में जा रहा था। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से अतर्रा-बांदा मार्ग पर उतरते समय पीछे से आए वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के मित्र अवधेश ने बताया कि मृतक की दुकान कामदगिरी प्रमुख द्वार पर है। मृतक की ससुराल बबेरू में है। बिसंडा थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन