{"_id":"6483773df4eb6880e10a3246","slug":"bike-rider-dies-due-to-pickup-collision-banda-news-c-12-1-277669-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Sat, 10 Jun 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
बांदा। पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार मासूम समेत दंपति गंभीर घायल हो गए। हादसे में बाइक चला रहे पति की मौत हो गई।
फतेहपुर के चतुरपुर गांव निवासी अमृतलाल (35), पत्नी उमा (30) और पुत्र शनि (2) के साथ बाइक से एक निमंत्रण में शामिल होने कमासिन थाना क्षेत्र के खेरे गांव गुरुवार की रात साढ़े नौ बजे जा रहा था। कुल्लूपुर गांव के पास सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग गंभीर घायल हो गए।
सभी को पीएचसी कमासिन भेजा गया। वहां डॉक्टर ने अमृतलाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। डॉक्टरों ने घायल पत्नी उमा को कानपुर रेफर किया है। परिजनों उदयभान ने बताया कि अमृतलाल मजदूरी करता था। तीन भाइयों में छोटा था। कमासिन थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।