फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike rider dies after colliding with pickup

Banda News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 26 Dec 2025 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with pickup
फोटो-7-
विज्ञापन

चिल्ली मल मोड़ के पास हादसा, नहीं लगाए था हेलमेट
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट/राजापुर। सरधुवा थाना अंतर्गत चिल्ली मल मोड़ के पास गुरुवार को पिकअप और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार घायल हो गया। सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के इटर्रा बड़ौनी निवासी राजकरण ने बताया कि उसका बेटा लल्लू (24) सुबह घर के काम से राजापुर बाइक से आया था। दोपहर करीब दो बजे घर लौट रहा था। चिल्ली मऊ मोड़ के बलराज सिंह के ढाबा के पास पहुंचते ही सामने से आई पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह बाइक सहित सड़क में गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक पिकअप छोड़ कर भाग गया। उसके तीन भाई शिवसागर, रामसागर व छोटू हैं। घटना के बाद से मां सावित्री देवी सहित सभी परिजनों का हाल बेहाल है। युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे और घायल को लेकर सीएचसी गए, लेकिन मौत हो चुकी थी। पिकअप को थाना में खड़ा करा दिया गया है। तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed